पीने का पानी नहीं है, नल से लाल पानी निकलता है .. कृपया मदद करें-
ग्राम-लखनपुर, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश कुमार धुर्वे बता रहे हैं| उनके घर के पास एक नल है| जिसमें लाल पानी निकलता है| जो पीने योग्य नहीं है| ये समस्या 10 साल से है| वे दूसरे जगह से पीने का पानी लाते हैं| उनका कहना है| उस नल का सुधार हो जाता तो पानी के लिये लोगो को दूर नहीं जाना पड़ता| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर नल को बनवाने में मदद करें : PHE@6261593304. संपर्क नंबर@9399423570.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
गांव से मेन रोड तक रोड की समस्या है, बनाने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से निवासी वेको गंगा, एत्ते वदरेया, वंजन केसा, मासम देवा और माडवी तिम्मा बता रहे हैं| उनके गांव में रोड की समस्या है| राजीव नगर से मेन सड़क 15 किलोमीटर दूर है| आने-जाने में दिक्कत होती है| बीमार पड़ने पर चिकित्सालय ले जाने में दिक्कत होती है| निवासियों ने सड़क के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन अधिकारी आज कल बोल कर टाल दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव से मेन रोड तक सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर (पेको गंगा)@9441769037. सरपंच@9502075648, CEO@9705161754, तहसीलदार@9701346968. कलेक्टर@9440366555.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM ROAD SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
योजना के तहत कुआ खुदाया था, अभी तक उसे बनाने का मटेरियल नहीं दिया गया...मदद की अपील-
ग्राम-छोटा गुंटिया, विकासखण्ड-खुटपानी, जिला-वेस्ट सिंहभूम (झारखण्ड) से बुम्बी कन्डेब्रू बता रहे हैं| उन्होंने मनरेगा के तहत एक कुआ खुदाया था| खुदाई का काम पूरा हो चुका है| लेकिन अभी तक उसे बनाने का मटेरियल नहीं दिया गया है| उन्होंने उस संबंध में अधिकरियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| BDO@9431767392, मुखिया@5701159556, सचिव@9931259399. संपर्क नंबर@7366921670.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BUMBI KANDEBRU JHARKHAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WEST SINGHBHUM
हम कुआ का गंदा पानी उपयोग करते हैं, सफाई के लिये आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शत्रुघन बता रहा है| कि उनके गाँव में 2 महीने से पानी की समस्या है| हैंडपंप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती, इसलिये उन्हें कुआ का गंदा पानी उपयोग करना पड़ता है| उन्होंने कई बार गांव के सरपंच के पास कुआ की सफाई करने के लिये आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबरो पर बात कर कुआ की सफाई कराने में मदद करें| जिससे लोगो को साफ़ पानी मिल सके | सरपंच@9174450972. संपर्क नंबर@7470912077.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
गांव में आंगनवाड़ी नहीं है, बच्चो को पढ़ाने में दिक्कत होती है, आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें-
ग्राम-मामेलावाई, पंचायत-वेंकटा पुरम, विकासखण्ड-आशा पुरम, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कर्सा संनैया बता रहें हैं | उनके गांव में आंगनवाड़ी नहीं है, बच्चो को पढ़ाने में दिक्कत होती है| इसके लिये उन्होंने गांव में सरपंच सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7661941628. CEO@9705161754, शिक्षा विभाग@9704034277, कलेक्टर@9440366555.
