समस्या का निराकरण नहीं होता हैं, कागजो मे करवाही हो जाती है...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के निवासी राजेंद्र गुप्ता अपने इलाके की समस्या से अवगत करा रहे हैं| ब्लाक तमनार का बंजारी धाम पिछले कई वर्षो से जन सुनवाई का जगह है, वहाँ जितने पावर प्लांट हैं सभी की सुनवाई के लिये उस जगह को उपयोग किया जाता है | इस कोरोना काल मे भी जनसुनवाइ का काम हो रहा हैं, कागजो मे करवाही पूरी की जा रही है, उनका इलाका प्रदूषण के मामले मे डेंजर जोन मे आता है| इस विषय पर कोई कार्य नहीं होता है केवल कागजी करवाही होती है| उनका कहना इस मामले की जांच होनी चाहिये| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर मामले की जानकारी लेकर समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें| संपर्क नंबर@9993891275. (186184)

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA

इतनी शक्ति हमें दे न दाता...गीत-

मेघराज चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “इतनी शक्ति हमें दे न दाता” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: MEGHRAJ CHANDRAKAR SONG

हे प्रभू आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये...प्रार्थना-

ग्राम-पपरौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं:
हे प्रभू आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये-
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिये-
लीजिये हमको शरण मे हम सदाचारी बने-
ब्रांहचारी धर्म रक्षक वीर व्रतधारी बने-
हिन्द मे पैदा हुये हम हिन्द की संतान हैं-
हिन्द के खातिर मरे वरदान एसा दीजिये... (AR)

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: ANUPPUR MP SONG SONU RATHOUR

कुछ तो जरूर बाटे गड़बड़ घोटाला...गीत-

सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” केकरा से पूछी कुछ बात के बहाना ”|
केकरा से पूछी कुछ बात के बहाना-
कुछ तो जरूर बाटे गड़बड़ घोटाला...
अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG

जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सशीकला तिग्गा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
अरे बांस पतई में जीवा मोरा तो लटकाया है-
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे-
कटहल पतई में जीवा मोरा तो लटकाया है-
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे-
खजूर पतई में जीवा मोरा तो लटकाया है-
जीवा मोरा सईयां तोरे उपरे हाये रे हाये...(AR)

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CG JASPUR SASHIKLA TIGGA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »