पंचायत भवन से राउत पारा तक रोड नहीं बना है, कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ यादव बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| पंचायत भवन से राउत पारा तक बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7569010225, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: AANJAR BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD VISHWNATH YADAV

पीड़ितों का रजिस्टर : 2012 में पुलिस का नौकरी करते थे फिर उन्हें 2019 में नौकरी से निकाल दियें...

ग्राम पंचायत-धुमाधार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकालूराम जूरी पिता आयतू जूरी बता रहे हैं 2012 में पुलिस का नौकरी करते थे| फिर उन्हें 2019 में नौकरी से निकाल दियें| वर्तमान में मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहयोग राशि नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587108600.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM SUKHALU JURI VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : सात साल के बाद आत्मसमर्पण करने के कारण गांव छोड़कर आये हैं....

ग्राम-गृहबट्टी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से समबती पोटाइ पति लक्ष्मैया पोटाइ बता रहे हैं उनके पति सात साल के बाद आत्मसमर्पण करने के कारण 2013 में अपना गाँव छोड़कर आये हैं| अब नारायणपुर गुड्रीपारा में रहते हैं,आत्मसमर्पण करने के बाद सरकारी से 50,000 हजार पैसा और तीन एकड़ जमीन मिला हैं |अवर्तमान में उन्हें कोई परेशानी नही है| अधिक जानकरी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| सम्पर्क 9691688965.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: 2013 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SAMWATI POTAI VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का राजिस्टर: नक्सलियों के कारण गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-कन्यगुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुजेता बता रहे हैं, नक्सली के कारण वे लोग बीजापुर में सरकार के तरफ से जमीन मिला है, वहीं घर बना कर रह रहे है| उनके गांव 2 किलोमीटर दुर अंदर जंगल में हैं| उस समय उन्हें बहुत परेशानी होती थी| पुराने गांव में अभी भी नही जा पाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@@7587305970.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM SUJETA VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : बड़े भाई आर्मी में नौकरी करते हैं, पिता जी को नक्सलियों ने मार दियें...

ग्राम पंचायत-पदनुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से लक्षुन्दर मांझी पिता मांझी भीमा बता रहे हैं उनके बड़े भाई आर्मी में नौकरी करते थे| फिर नक्सलियों में उनके पिता जी को मारने के लिए आयें| वे लोग रात में डर से अपना घर छोड़कर बीजापुर में आयें| गांव वाले थोड़ा जमीन दियें घर बनाने के लिए वहीं वर्तमान में रह रहे है, और सरकार उनका कुछ मदद नही कियें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9691140944.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLD LAKSHUNDR MANJHI MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »