हिन्दी दिवस पर संदेश...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व आज हिन्दी दिवस के अवसर पर संदेश दे रहे हैं, हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है, आज के समय में लोग अपनी भाषा को भूलते जा रहे हैं, जितना अंग्रेजी को समझ पाते हैं हिन्दी को नहीं समझ पाते हैं, अपने देश की भाषा को बोलने में हिचकिचाते है जो शर्म की बात है, देश के कई हिस्से में हिन्दी नहीं बोल पाते हैं, देश के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि हिन्दी को शुद्ध पढ़े शुद्ध बोले, इसके जैसी सरल भाषा कोई नहीं है| (AR)

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

जीवन में याद रखने योग बातें...

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार संदेश दे रहे हैं:
सबसे प्रथम मातापिता-
सबसे बड़ी भूल समय की बरबादी-
सबसे बड़ी शिक्षक जो आपको सीखने की प्रेरणा दे-
सबसे बुरी भावना इर्ष्या करना-
सबसे भाग्यशाली व्यक्ति जो अपने काम में मग्न हो...

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

कसम है तुम्हें देश के नवजवानों...कविता-

वेंकट नगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शांतनु पण्डे एक कविता सुना रहे हैं:
कसम है तुम्हें देश के नवजवानों-
भारत की यह शान न जाने पाये-
न हम चाहते है खंजर उठाये-
न हम चाहते हैं खून की नदियाँ बहायें-
मिली है जो आजादी हमको उसे कोई मिटाने न पाये...

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

मैं दोनों आँख से देख नही सकती, फिर भी कुछ कामों की अनुभव हैं, कृपया रोजगार दिलवाने में मदद करें...

छत्तीसगढ़ राज्य जिला बलरामपुर वाड्रफ नगर के निवासी मरावी (बी.ए.प्रथम) वर्ष बता रहीं हैं की मैं दृष्टिबाधित हूँ वर्तमान में मेरे पास कोई रोजगार नही हैं और ना ही किसी प्रकार की कोई आय की व्यवस्था हैं मैं बहुत ही परेशानी में हूँ, मेरी माँ की मौत के बाद किसी मैं अपनी जीवन में अस्त-व्यस्त ही गयी हूँ, मुझे रोजगार की आवश्यकता हैं, मैं लगभग कुछ कामों में अनुभव हैं जिसे मैं अच्छे से काम कर सकती हूँ, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें हैं, रोजगार दिलवाने में मदद करें: संपर्क@7805046217. RK

Posted on: Sep 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

ये माटी के काया एक दिन जाना पड़ही न...भजन-

डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक सत्संग भजन सुना रहे हैं:
एक दिन आना पड़ही न-
एक दिन जाना पड़ही न-
ये माटी के काया एक दिन जाना पड़ही न-
एक दिन आना पड़ही न-
एक दिन जाना पड़ही न-
ये माटी के काया एक दिन जाना पड़ही न... (AR)

Posted on: Sep 13, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »