शौचालय बनवाने के लिये सीमेंट और बालू मिला, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-ककनार, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी देवी सिंह कश्यप बता रहे हैं, 2015 में शौचालय निर्माण का काम गाँव में हुआ था जिसमे किसी के घर शौचालय बना है और किसी के घर नहीं बना है, जो शौचालय गाँव में बने हैं उसमे सरपंच मटेरियल देकर खुद से बना लेने के लिये बोलता था, लोगो ने शौचालय बना लिया लेकिन उनका जो मजदूरी खर्च लगा उन्हें नहीं दिया गया, इस संबंध में उन्होंने आवेदन किया लेकिन अधिकारी सही जवाब नहीं दिये लोगो को गुमराह किया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9406412406. (171415) (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय के लिये आवेदन किये थे, लाभ मिल गया...
ग्राम पंचायत-पिपरिया, जनपद-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार बता रहे हैं कि निवासी चरन सिंह का शौचालय नहीं बन पा रहा था, योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, उन्हें शौच के लिये बाहर जाना पड़ता था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट के रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनको योजना का लाभ मिला इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8435970620. (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ है धन के कटोरा, जिंहा ले उपजे सोना...कविता-
ग्राम-पकनी, पोस्ट-दिजवल जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव सिंह आयम एक कविता सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ है धन के कटोरा-
जिंहा ले उपजे सोना-
छत्तीसगढ़ के 29 जिला मा एक हवे सूरजपुर-
सूरजपुर में सबो किसान है-
करथे जे मन खेती-
हरियाली हा छाये रहथे हवे भारत के बेटी...(AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG JAGDEV POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अमरुद का औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अमरुद का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, अतिसार या दस्त बीमारी में इसके 15 ग्राम जड़ को पानी की पीसकर 6 -6 ग्राम दिन में 3 बार सेवन कराना चाहिये, इससे बच्चो का दस्त ठीक हो सकता है, कच्चे अमरुद को खाने से भी लाभ हो सकता है, इसके छाल व कोमल पत्तो का काढ़ा बनाकर पीने से हैजा बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
अपने दुःख ला अपन मै जानो, मै हा बताओं काला...गीत-
ग्राम-कुमसी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घरसूराम बघेल एक गीत सुना रहे हैं:
अपने दुःख ला अपन मै जानो-
मै हा बताओं काला-
मोर पाँव मा पड गये छाला-
कैसे आओं तोर दिवाला-
अपने दुःख ला अपन मै जानो-
मै हा बताओं काला... (AR)
