जल है तो कल है, पानी का महत्व समझे और दूसरो को भी बतायें...

सीजीनेट श्रोता नरेंद्र राय बता रहे हैं, गर्मी के दिन शुरू हो चुके हैं, गर्मी के दिनों में पानी की बड़ी समस्या होती हैं| दूर दूर जाना पड़ता है| तब पानी मिलता है| वे सीजीनेट के सभी सुनने साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि पानी का उतना ही उपयोग करें, जितना आवश्यक है व्यर्थ न बहायें| पानी का महत्व समझे और दूसरो को भी बतायें, क्यों कि जल है तो कल है| (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: AWARENESS NARENDRA RAI WATER

उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज...गीत-

सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रहे हैं:
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई-
लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया-
भ्रात भावना का प्रकाश सारे जग में फैलाया-
अगणित बार बचायी जिसने, मानवता की लाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR

स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस बनने का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई , थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पेट में गैस बनने का घरेलू उपचार बता रहे हैं , जानकारी के लिये संदेश सुने| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PATEL KORIYA

भोले बाबा भोले बाबा बाबा तेरा ही सहारा है...शिव भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक शिव भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा भोले बाबा-
बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी गलहो में-
सर्पो की माला है-
बाबा जी कमरों में-
मिर्गा की छाला है-
भोले बाबा भोले बाबा...(AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BHAJAN CG RAIGADH RAJENDRA GUPTA SONG

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे के दाग धब्बे ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय चेहरे पर दाग धब्बे होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गाय का कच्चा दूघ और चने की दाल को दूघ में भिगो लें सुबह से शाम तक जब अच्छे से भीग जाये तो चने की दाल को पीस कर उसमे आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिला लें और आधा नीबू का रस इन सब को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगा कर रखें, इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें इससे चेहरे के दाग धब्बे से छुटकारा मिल सकता है | अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH

« View Newer Reports

View Older Reports »