देशी बीजो की खेती करते हैं और जैविक खाद का उपयोग करते हैं...
ग्राम-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार बता रहे हैं कि वे धान की खेती और मक्का की खेती करते हैं, खेती के लिये देशी बीजो का उपयोग करते हैं, फसलो में गोबर खाद का उपयोग करते हैं, रमेश का कहना है कि राशयानिक खाद के उपयोग से भूमि की उपजाऊ शक्ति कम होती जाती है इसलिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं| पौष्टिक अनाज और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनाये रखने के लिये जैविक खाद का उपयोग करना चाहिये| (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : प्लीहा रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल प्लीहा रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, चित्रक मूल, हल्दी, कर्क मदार का पका हुआ पत्ता, धाकी के फूल का चूर्ण| इनमे से किसी एक को गुड के साथ सेवन करने से प्लीहा रोग में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गंजेपन की समस्या का घरेलू उपचार
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गंजे पन का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गुलमोहर के पत्तो को पानी के साथ पीस लेना है, उसके बाद सिर पर लगाना है, इससे गंजेपन की समस्या में आराम मिल सकता है, एक माह तक इसका उपयोग कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कंठमाला रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल भृंगराज का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, कंठमाला रोग में इसके पत्तो को पीसकर घी में पकायें, उसके बाद ग्रषित जगह पर बांध कर रखें, आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मुरमी करण होने से दिक्कत कम हुआ है...
ग्राम-सरई माल, पोस्ट-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कश्यप बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, जिसके संबंध में उन्होंने 1 माह पहले संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद मुख्य मार्ग में मुरमी करण का काम हुआ है बाकि का काम बारिस के बाद होने का अस्वासन मिला है, मुरमी कारण होने सड़क में कुछ सुधार हो गया है जिससे समस्या काम हुई है, वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9977460131. (170400) (AR)
