वनांचल स्वर: जंगली पेड़ों के लाभ...

ग्राम-चाहचड़, तहसील भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतराम सलाम बताते हैं कुसुम के बीज से जो तेल मिलता है, उसे लगाने से खुजली खत्म होती है। महुआ का पेड़ भी बहुत महत्त्व रखता है, इसको देवी देवताओं में भी चढ़ाया जाता है और खाया भी जाता। फल टोरी बीनते हैं। तेल खाने, लगाने में उपयोग किया जाता है। क्योटी का तेल घी के बराबर स्वाद देता है। भेलवा का तेल कांटा या खूंटा चुभने पर लगाया जाता है| दवाई के रूप में, यह जहरीला भी होता है। इसको गर्म करके लगाया जाता है। अंगुड का तेल एक ही बेल में कई सारे लगते हैं, इसके बीज का तेल दर्द और घाव पर लगातें हैं। भोईनीम सबसे ज्यादा कड़वा होता है, और ज्यादा असरदार भी है। इसका उपयोग लोग अभी भी करते हैं। ये पेड़ अभी भी हैं।
संपर्क@7647070617. (185781) GT

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: CG KANKER SANTRAM SALAM VANANCHAL SWARA

आप आये चमन में बसंत आ गई...स्वागत गीत-

जिला-जौनपुर (उत्तरप्रदेश) से अब्दुल स्वागत गीत सुना रहे हैं:
आप आये चमन में बसंत आ गई-
कोकिला गा उठी स्वागतम-स्वागतम-
नीले आकाश से फूल झड़ने लगी-
चाँद तारे गगन से बिछड़ने लगे-
गुन गुनाया चमन स्वागतम-स्वागतम...(AR)

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

ये दुनिया बड़ी मतलबी है...गजल-

जिला-इटावा (उत्तरप्रदेश) से राहुल कुमार यादव एक गजल सुना रहे हैं:|
जिन्हें सूरत खुदा ने दी,कि उनके दिल नही होते-
मगर होते है दिल उनके-
प्यार के काबिल नहीं होते-
ये दुनिया बड़ी मतलबी है-
यहाँ कौन किसका होता है,के धोखा वही तो देते हैं...(AR)

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

माँ का राज न बाप की चोतर...गीत-

जिला-हिसार (हरियाणा) से मोहन लाल एक गीत सुना रहे हैं:
माँ का राज न बाप की चोतर-
न प्यार रहा भाई का-
रे होगे मर्द गुलाम हीर के
घर में राज लुगाई का-
माँ का राज न बाप की चोतर...(AR)

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

मोरे लालन को झुलनवा, झुलाये दइयो रे...सोहर गीत

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक गीत सुना रहे हैं:
झुलाये दइयो वाले रे झुलाये दइयो रे-
मोरे लालन को झुलनवा-
झुलाये दइयो रे-
जब मोरे लालन रोवन लागे-
तो धीरे-धीरे गोद उठाये लइयो रे-
झुलाये दइयो वाले रे झुलाये दइयो रे...(AR)

Posted on: Feb 09, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »