चुटकुला : अइला कार वाला मर गया क्या...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर चुटकुला सुना रहे हैं:
एक तोता कार से टकरा गया और कार वाले ने गुस्से से तोता को कार में बंद कर दिया तोता को होश आया तो बोला अइला कार वाला मर गया क्या (AR)
Posted on: Mar 13, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR
समस्या हल होने पर धन्यवाद कर रहे मन्नूलाल
सीजिनेट श्रोता मन्नूलाल केवट बता रहे हैं कि उन्होने सीजीनेट मे अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी उन्हे कार्य करने मे कोई बाधा नहीं आई इसलिये वे सीजीनेट के साथियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9755239134.
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: IMPACT STORY MANNULAL KEWAT
बैठे विलम ले आमा छाव रे...लोक गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
गाड़ी वाला जहुरिया-
बैठे विलम ले आमा छाव रे-
मया पिरित के जुड़ पुरवईया-
सुख सुघर के छांव रे-
बैठे विलम ले आमा छाव रे-
जनम जनम के तोर मोरो होगी चीन पहचान रे...(AR)
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG
जादा मीठा खाना नहीं...गीत-
राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
जादा मीठा खाना नहीं-
फिर पीछे पछताना नहीं-
चीनी रोगी हो जाओगे-
हाय हाय मे ही खो जाओगे-
गोलियो को खाओ चावल मत खा-
परहेज मे फिर जीवन बिता...
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV
लाभ के लिये लोग वनो और पहाड़ो को नुकसान पहुचाने लगे हैं
ग्राम-दमकासा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से निवासी शेर सिंह अचला हिन्दू बिनापाल के जगह के बारे मे बता रहे हैं, इससे पूर्व उसे गढ़ बिनपाल के नाम से जाना जाता था, उस जगह पर 3 पहाड़ियो का समूह है| अब लोग लाभ के लिये वनो की कटाई करने लगे हैं, खनिज संपदा जिसका लाभ बाहरी लोग लेना चाहते हैं| जिससे प्रकृति की सुरक्षा खतरे मे आती है| इससे जलवायु और मौसम मे असर पड़ रहा है| बिना मौसम बरिस, तेज गर्मी, अकाल होती है|
