प्रकृति से प्यार करोगे तो प्रकृति तुमसें प्यार करेगा ....
छत्तीसगढ़ राजनंदगांव से वीरेंद्र जी हम सब को वन महोत्सव के दिवस में प्रकृति से घनिष्ठ संबंध रखने का सुझाव दे रहे हैं|हमारे देश में जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव आयोजित किया जाता है जिसमे वे कह रहे हैं कि “जंगल में मंगल है “अर्थात् जहाँ जंगल है वहाँ सुख-शांति की प्राप्ति होती है|जंगल के अनेक नाम हैं जैसे-वन,कानन, अरण्य आदि नामों से जाना जाता है|परन्तु वर्तमान में वन अर्थात् प्रकृति की कटाई तेजी से हो रहा है,जिससे प्रकृति में संतुलन बिगाड़ रहा है,इसका प्रभाव हमारे सामने विभिन्न रूपों में दिखाई देता हैं,जैसे -कहीं अधिक बारिश से बाढ का आना,कहीं कम बारिश होना,कभी बरसात में गर्मी का होना आदि|ये सभी प्रकृति से छेड़-छाड़ करने का परिणाम है|इसलिए हमें वन की कटाई नहीं बल्कि वन की रक्षा करना चाहिए|अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना चाहिए और उनकी रक्षा करना चाहिए,जिससे प्रकृति खुश रहे,यदि प्रकृति खुश रहेगा तो हमें भी खुश रखेगा,इसलिए प्रकृति से प्यार करें तो प्रकृति भी हमसें प्यार करेगा|फिर धरती हमारा हैं,अम्बर हमारा है,सारा नजारा हमारा हैं|
Posted on: Jul 02, 2021. Tags: CG HUMANITY NATURE RAJNANDAGANV SAVE VEERENDRA
पीड़ितों का रजिस्टर: बी.एस.एफ. के सैनिको ने ग्रामीणों को एक हफ्ते तक बंधक बना कर बेरहमी से पीटा...
ग्राम-पचांगी, थाना-बढ़गाँव, तहसील-भानप्रतापुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से देवेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि वे लोग अपने गाँव मे काम कर रहे थे, बी.एस.एफ. वाले आये पूछताछ किये और मारपीट करने लगे| उन्होंने खा की तुम सबकी शिकायत हुई है और हम सभी को दुर्गकोंदल ले गए| वहाँ उन्होंने हमें 7 से 8 दिन तक बंदी की तरह रखा और मारपीट भी की| परिवार वालों ने जमानत करे, उन्हें इस मामले में चार साल तक पेशी के लिए कांकेर का चक्कर भी काटना पड़ा| 2 साल उन्हें सुनवाई के लिए जगदलपुर जाना पड़ा| उनके पास सुनवाई में जाने के लिए भी पैसे नहीं थे, उन्होंने अपनी समस्या गाँव के लोगों को बताई, गाँव वालों ने चंदा कर उनकी सुनवाई में हिने वाले खर्च में उनकी मदद की| सुनवाई के दौरान उन्हें अपनी बकरी और लगभग 1.5 लाख का धान भी बेचना पड़ा| सम्पर्क@7587207759. GT
Posted on: Jun 25, 2021. Tags: CG DEVENDRA KANKAR KANKER KUMAR VICTIM REGISTER
पीड़ितों को रजिस्टर: नक्सलीयों ने घर से उठाकर जंगल में ले जाकर मुखबिरी बोल के मार दियें...
ग्राम पंचायत कोकामेटा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से समारूराम धुर्वे, पिता पंडरूराम धुर्वे बता रहे हैं, उनके भाई को घर से रात में 12 बजे जंगल में नक्सलीयों ने मीटिंग में ले जाकर पुलिस को मुखबिरी करतें है कर के उन्हें मार दियें| प्यून में काम करते थे| अभी उनकी पत्नी बनी मजदूरी कर के अपना बच्चों को पाल रही हैं, वे चाहतें हैं की उनके कोई नौकरी मिल जायें ताकि अपने बच्चों के अच्छा से पढ़ा लिखा सकें| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7697565306. GT
Posted on: Jun 24, 2021. Tags: KILLD MAOIST PANDRURAM DHURVE SAMARURAM DHURVE VICTIM VICTIMS REGISTER
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन-
ग्राम-तमनार , जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं ” |जिसका बोल है | लाज बचाओ कृष्ण मुरारी तुम बिन और न दूजा कोई ” | अपने गीत संगीत कहानी कविता रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं | (AR)
Posted on: Jun 17, 2021. Tags: BHAJAN SONG CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA
स्वास्थ्य स्वर : चहरे पर कील मुहासे होने का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चहरे पर कील मुहासे होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के बारे में जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@ 9519520931 . (AR)
