रोड नहीं है, लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
संतोषी निषाद, ग्राम पंचायत कोरेंगा, ब्लाक तोकापाल जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है मेन रोड से कोरेेंगा उनके घर तक बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कीचड़ हो जाती है और गाड़ी भी नहीं चल पाती है। लगभग आधा किलोमीटर दूर तक रोड नहीं बना है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक उनके गांव में रोड नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद किए की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के गांव में रोड बनाने में मदद करें। संपर्क नंबर@9329814576, सीईओ@7052481549.
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM ROAD TOKAPAL
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
पार्वती नेताम, ग्राम पंचायत-पनारापारा, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना था| राशनकार्ड नहीं होने के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही थी| कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर राशन मिल गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587306462.
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT
मेरा राशनकार्ड नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम-पदरपारा, पंचायत-करका, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जानकी जी बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना है, नहीं बनने के कारण उन्हें बहुत परेशानी होती है, मजदूरी कर के अपना बच्चों को खाना खिलाती है| बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये थे लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए जगए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9479231106, सचिव@9407929439, संपर्क नंबर फगनू@6300374353.
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD
गांव में 3 हैंडपंप है, लेकिन लाल पानी निकलता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गुमाड़पाल नया पारा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से लक्षमण बता रहे है,कि उनके नया पारा में तीन चार हैण्डपंप लगा है,पर लाल पानी निकलता है, अब वे 5-6 किमी.दुर नाला का पानी लाकर पीते है,इसके लिए सरपंच व सचिव को आवेदन किये है,पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है|इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे| अधिक जानकरी के लिए संपर्क नंबर@7646802010, सीईओ@9406166884, सरपंच@8839026096, सचिव@77238925.
Posted on: Jul 25, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
वार्ड क्रमांक 10 में छत के ऊपर से बिजली तार लगा है, उसमे करेंट लगने का डर है, कृपया मदद करें-
वार्ड क्रमांक 10, ब्लाक-अंबिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से कान्हा सिन्हा बता रहे हैं, फुन्दुर डिहरी कान्हापिसिओं के पीछे बिजली का तार लगा है| छत के ऊपर करेंट का खतरा बना है| बारिस के समय ज्यदातर करेंट का डर है| इसके लिए उन्होनें बिजली विभाग को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक ठीक नहीं किये हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9826382136, बिजली विभाग@6269753261.
