Today's news from Newspapers in Gondi: 20 July 2014

नक्सलियों का फरमान दरकिनार, पहाड़ का सीना
चीर बनाई 6 किमी लम्बी सड़क
फिर मंडराया डेंगू-मलेरिया का खतरा
थाने पर ग्रामीणों का हमला, पुलिस जीप में लगाई आग
कमल विहार में गरीबों के लिए हाउसिंग बोर्ड बनाएगा मकान
नई तकनीक से होगा परंपरागत ज्ञान का विकास

Posted on: Jul 20, 2014. Tags: DINESH VATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER

दुर्गावती वो कम्मर मा कोंचे कटार...

चरण परते गाँव-बिलगांव, जिला-मंडला (मप्र) से एक गीत गा रहे है. ये गीत गोंडी राज्यवंश की रानी दुर्गावती की याद में है, जिन्होंने बावनगढ़ में राज्य चलाया था:
अरे री रीना रीना दुर्गावती वो, कम्मर मा कोंचे कटार
दुर्गावती वो, कम्मर मा कोंचे कटार
अरे री रीना रीना री अल रीना आय दुर्गावती वो,
कम्मर मा कोंचे कटार, दुर्गावती वो......
सोने का अंगूरा आसन जड़े हैं, सोने का अंगूरा आसन जड़े हैं
माथे मा मुकुट लगाए, दुर्गावती वो लगे हवै तोर दरबार
दुर्गावती वो, सजे हवै तोर दरबार
री रीना रीना दुर्गावती हो, कम्मर मा कोंचे कटार
दुर्गावती वो .............
घोड़े सजा के राजाजी आए, मंडला के रानी सयान तैयार
दुर्गावती वो दोनों हाथ धरे तलवार,
दुर्गावती वो दोनो हाथ धरे तलवार
अरे री रीना रीना री अल रीना आय दुर्गावती वो,
कम्मर मा कोंचे कटार
दुर्गावती वो कम्मर मा कोंचे कटार

Posted on: Jul 20, 2014. Tags: Charan Singh Parte SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from Newspapers in Gondi: 19th July 2014

आदिवासी अपर आयुक्त रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
राशनकार्ड सत्यापन का अब नक्सलियों ने किया विरोध
आदिवासी महिला छात्रावास अभी भी बंद
जाति प्रमाण-पत्र के लिए अभिभावकों को दौड़ा रहा स्कूल
बस्तर-सरगुजा के छह सौ आदिवासी युवाओं को मिलेंगी दुकानें

Posted on: Jul 19, 2014. Tags: DINESH VATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from Newspapers in Gondi: 18th July 2014

नारायणपुर: शराब पर आदिवासियो ने लगाया प्रतिबंध
नागपुर: यात्रियों के लिए आदिवासी कर्मियों ने किया आंदोलन!
सतना: हड़पी आदिवासियों की जमीन
आदिवासी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं, प्रदर्शन

Posted on: Jul 18, 2014. Tags: DIINESH VATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER

करियो विचार भइया-करियो विचार, क्यों न बदले भाग्य गांव के...

अवधराज सिंह शासन द्वारा आदिवासियों के विस्थापन और पुनर्वास की समस्या पर एक गीत सुना रहे हैं:
करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
टोपी बदले-झंडे बदले, बदले राजा-रानी
बेचारी यह प्रजा न बदली, धरती और पानी
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
वोट दिया हर बार चाव से, हमने बटन दबाई
लेकिन अपने गांव की वो, तस्वीर बदल ना पायी
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
देखेंगे तकदीर गांव की, कैसे ना बदलेगी
सोच समझ कर चारो तरफ, मोहर अब तो लगेगी
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के
झूठे वादे झूठी बातें, नेता करते आए
लेकिन उनकी चाल को, हम लोग समझ ना पाये
अरे करियो विचार भइया-करियो विचार
क्यों न बदले भाग्य गांव के

Posted on: Jul 18, 2014. Tags: SONG VICTIMS REGISTER awadhraj singh

« View Newer Reports

View Older Reports »