वनांचल स्वर: खनन से प्रदूषित होते जंगल...
ग्राम-चाहचढ़, तहसील-भानुप्रतापुर, जिला-कांकेर (छतीसगढ़), से लच्छूराम सलाम बताते हैं, चाहचढ़ की भूमि पर खनन होता है| वनभूमि ग्राम कि है जो कई ग्रामों के अंतर्गत आती है| खनन की वजह से लाल पानी निकलता है जो जहरीला है| लाल पानी की वजह से खेती पर भी असर हो रहा है, लोगों के स्वस्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है| पानी में लोहेकी मात्र ज्यादा है| इन खदानों में गाँव के 18 मजदूर भी काम करते हैं| खदान के मालिक कहते हैं कि खादानों से ग्रामवासियों का भी फायदा है, और यह झूठ है| ड्राईवर, मजदूर और अन्य कर्मचारी सभी बाहर के हैं| यह खनन का कार्य 2013 से शुरू हुआ और बनने में 2 साल का समय लगा| खनन कार्य 72 एकड़ में फैला हुआ है| खनन की वजह से आस पास की जगह पर हमेशा धुल उड़ती है| जिसके कारण ग्रामवासियों का स्वस्थ्य ख़राब होता है| खनन कार्य को रोकने के लिए हम लोग हर साल 15 दिनों के लिए आन्दोलन भी करते हैं, लेकिन इस साल महामारी कि वजह से आन्दोलन नहीं किया जा सका| खदान मालिकों ने लोगो को खूब बहलाया फुसलाया और लालच भी दिया, जरूरत का सामान भी दिया था|(185553) GT
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG KANKER LACHHURAM SALAM VANANCHAL SWARA
सांचे को सांचा मिले सांचे में समाय...दोहा-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कवीर दास जी का दोहा के माध्यम से बता रहे हैं कि जो व्यक्ति सच्चा है, उसको श्राप या दोष नहीं लग सकता क्यों कि उसे खुद पर भरोसा होता है| इसलिये आप सच्चे है तो किसी से डरने की जरुरत नहीं है|
सांचे को सांचा मिले सांचे में समाय... (AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: DOHA SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : हवा की ताक़त की खोज की कहानी...
श्रोताओं सीजीनेट पर सहकार रेडियो के कार्यक्रम ज्ञान-विज्ञान की श्रृंखला में आज सुनिए हवा की ताक़त की खोज की कहानी | जिसे सुना रही हैं जयपुर, राजस्थान से सुनीता जी| लेख लिखा है अंशूमाला गुप्ता ने| इसे हमने लिया है ‘भारत ज्ञान विज्ञान समिति’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘खोजों की कहानी’ से| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| इस कार्यक्रम को https://www.sahkarradio.com/ से लिया गया है|
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
माया ला तोर जान डारेव...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं, गीत के बोल है “माया ला तोर जान डारेव” | अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
इशु भजन मा प्रभु भजन मा लगाले तै हँ मन...भजन-
ग्राम-अमनडुला, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत लहरे एक भजन सुना रहे हैं:
ए मोर भईया ए मोर दीदी-
कहना ला मोर मान-
इशु भजन मा प्रभु भजन मा-
लगाले तै हँ मन-
दो दिन के तोर ये जिंदगानी-
दो दिन मा ढल जाही...(AR)
