भूल गये हो राधा कृष्ण मुरारी...गीत-

ग्राम-करुण टोला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
ये भक्त को कहे-
भूल गये हो राधा कृष्ण मुरारी-
ये भक्त को कहे-
भूल गये हो राधा कृष्ण मुरारी
दीनदयाल सकल दुःख भंजन-
सरण सरण पर मै सुख दायक... (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: ANUPPUR MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

धान खरीदी कर और लोन देकर किसानो की मदद करते हैं...

ग्राम-रोडराज, पोस्ट-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सरजूकुट पुंगाटी बता रहे हैं, नासिक बैंक में उनका कार्यालय हैं, वे धान खरीदी करते हैं इस वर्ष धान की कीमत 1470 रुपये क्विंटल है, इसके साथ बोनस देते हैं जो 700 रुपये है, वे लोन देने का भी काम करते हैं, जो किसान खेती लिये साधन लेना चाहते हैं, सभी के लिये अलग अलग नियम है, जानकारी पाने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@94043976090. (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SONG STORY SURESH SONWANI VICTIMS REGISTER

सिसकत आवत होही भईया मोर...गीत-

ग्राम-कुटानी बम्हनी पारा, ब्लाक-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रियंका मार्को एक गीत सुना रही हैं:
सिसकत आवत होही भईया मोर-
छाइया मा डोलहा ले हों अगोर-
बहुत पिरोवत होही मईके पईन मोर-
रो रो खोजत होही खोरन खोर-
सिसकत आवत होही भईया मोर... (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: BALRAMPUR CG PRIYANKA MARKO SONG VICTIMS REGISTER

देशी धान की खेती करते हैं और जैविक खाद का अधिक उपयोग करते हैं...

ग्राम-पदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से शिव चरण मंडावी बता रहे हैं वे किसान हैं, खेती का काम करते हैं 3 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, खेती में गोबर खाद का उपयोग करते हैं, खेत जोताई के लिये ट्रेक्टर और बैल दोनों का उपयोग करते हैं, कभी कभी बाजार में मिलने वाले खाद का उपयोग करते हैं, देशी बीजो की खेती करते हैं, लगभग 15 क्विंटल तक फसल मिल जाता है, उनके उपज का जितना साल भर में उपयोग होता होता है रख लेते हैं बाकि को दुकान में बेच देते हैं| संपर्क नंबर@6267464982. (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG KONDAGAON SHIV CHARAN MANDAVI SONG STORY VICTIMS REGISTER

आरती जय बड़ा देव सिवारती होय...गीत-

सीजीनेट श्रोता गोंडी सामुदाय का एक गीत सुना रहे हैं जिसे वे अपने पूजा के समय गाते हैं :
आरती जय बड़ा देव सिवारती होय-
सात दीप नै कंठ अभागा-
निज नौ सेज नौ कुंज पताका-
कुल कुल रखिमान बेग सियारती होय-
आरती जय बड़ा देव सिवारती होय... (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: GONDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »