हमारे गाँव का नलकूप टंकी 5 महीने से खराब है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार, विजय कुमार और हरिलाल पंडो बता रहे हैं कि उनके गांव के गौटीपारा में सात महीने पहले एक नलकूप टंकी लगी थी जो पांच महीना पहले खराब हो चुकी है, उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए अधिकारी बोलते हैं बनाएंगे लेकिन आज तक नही बना, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7909453088, सचिव@9669593566, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9617164393.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: HARILAL PANDO RAMKUMAR SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR WATER

पढ़हे जाबो गा संगी पढ़हे जाबो गा, सुघर-सुघर पाठशाला पढ़हे जाबो ओ...साक्षरता गीत-

ग्राम-विशालपुर, पोस्ट-बिहारपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वर श्यामले एक साक्षरता गीत सुना रही हैं :
पढ़हे जाबो गा संगी पढ़हे जाबो गा, सुघर-सुघर पाठशाला पढ़हे जाबो ओ-
दीदी ला पढाबो गा भईया ला पढाबो बो, पढहे जाबो गा संगी पढहे जाबो गा-
सुगर-सुगर पाठशाला पढ़हे जाबो ओ-
साईकल मा बैढ लेबो झोला ला टांग लेबो, पैडिल मारत मारत जाबो-
पढ़हे जाबो गा संगी पढ़हे जाबो गा, सुघर-सुघर पाठशाला पढ़हे जाबो ओ...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: CHHATTISGARHI SONG FULESHWAR SHYAMLE SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...डोमकच गीत-

भगत पारा, ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा-
रे सतवादी है आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
पढ़े बरे शिक्षा देहीं, देहीं मान सम्मान हाय रे पढ़े बरे शिक्षा देहीं-
मान सम्मान हाय रे आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
हांथ जोड़ के सलाम करे झंडा तिरंगा हाय रे-
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: BABULAL MARAVI DOMKACH SONG SURAJPUR CHHATTISGARH SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

हरियर-हरियर पांखी हवे, लाल-लाल चोच...रामायण श्लोक-

ग्राम-नवगई, बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ललनलाल जायसवाल रामायण का एक श्लोक सुना रहें है :
हरियर-हरियर पांखी हवे, लाल-लाल चोच-
पाकल आमा ला गिरा दे, करले सुगा मोर-
अरे चन्द्र लोक में चंदा नाचें, सूरज नाचे आकाश रे-
वीणा लेके नारद नाचे, शिव नाचे कैलाश रे-
टुटही मडईया में तिनके बिछौना, कब अईहैं राम दसरथ के ललनवा...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: LALANLAL JAISWAL SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

सूचना के अधिकार के तहत जानकारी के लिए आवेदन सामान्य कागज़ में भी लिखकर दे सकते हैं...

कानपुर से KM भाई आज हम लोगो को RTI अर्थात सूचना के अधिकार के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी कि आवेदन कहां करें और कैसे करें, इसके अंतर्गत किसी भी सरकारी विभाग और ऐसी संस्था जो सरकारी अनुदान से चलती है पर आवेदन कर सकते हैं, किसी विभाग से सूचना प्राप्त करने के लिए उस विभाग के जन सूचना अधिकारी के पास आवेदन देना होता है, सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत हर सरकारी विभाग में एक जन सूचना अधिकारी और एक सहायक जन सूचना अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिनका काम सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आए आवेदनों पर जवाब देना है, आवेदन एक साधारण कागज में लिखा जाता है, कुछ राज्यों ने अपने फोर्मेट बनाए है, जिसे राज्य सूचना आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है, केंद्र सरकार का कोई फोर्मेट नही है, एक साधारण कागज पर ही सामान्यतः लिखना होता है, यदि आवेदक गरीबी रेखा की श्रेणी के नीचे नही आता तो उसे 10 रूपए का शुल्क या 10 रूपए का पोस्टल आर्डर के सांथ संबंधित विभाग में जमा करना पड़ता है, आवेदक द्वारा पूछे गए सवाल तथ्यात्मक होने चाहिए कई बार सवाल ऐसे होते है जो भावनाओ से जुड़े होते है या घुमा फिरा के पूछे गए होते हैं, ऐसी स्थिति में अधिकारी सवाल का जवाब नही देते या नही दे पाते और आवेदन निरस्त हो जाता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8756011826.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: KANPUR UTTAR PRADESH KM BHAI RTI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »