रोड बनवाने के लिये आवेदन दिये थे, काम नहीं होने के कारण बारिश में दिक्कत होती है...

ग्राम-कोटराही, जनपद पंचायत-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार सिंह बता रहे हैं उनके गाँव के हरी नदी पारा में रोड नहीं बना है जिसके कारण लोगो को परेशानी होती है, इस समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई है, बरसात के दिनों में लोगो को ज्यादा दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9617538725. सरपंच@8959482427. (170225) (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BALRAMPUR CG PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR

गमला फूलो वाला ला...कविता-

ग्राम-नवलपुर, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से जया बुनकर एक कविता सुनवा रही हैं:
गमला फूलो वाला ला-
अपना घर आंगन महकाओ-
घर से पानी लेकर आओ-
पौधे की तुम प्यास बुझाव-
मछली देखो आओ आओ-
रस्सी कूदो नाचो गाओ... (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CG MUNGELI NEHA BUNKAR POEM SONG VICTIMS REGISTER

तेरे महिमा सबको बताऊँ...गीत-

लाजितपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से संगीता एक्का एक गीत सुना रही हैं:
तेरे महिमा सबको बताऊँ-
तेरे आने से-
तेरे महिमा सबको बताऊँ-
तेरे आने से-
तेरे महिउमा सदा मै गाऊं... (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CG SANGEETA EKKA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द की समस्या को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह कान दर्द होने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, प्याज को गर्म कर उसका रस निकाल लें और उस रस को 4 बूंद कान में टपकायें, ऐसा करने से कान दर्द में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7999161015. (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BALRAMPUR CG HEALTH NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

प्रभु हम पे कृपा करना, प्रभु हम पे दया करना...भजन-

ग्राम-मेगापाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विष्णू चरण सेनापति एक भजन सुना रहे हैं:
प्रभु हम पे कृपा करना, प्रभु हम पे दया करना-
बैकुण्ठ तो यही है, ह्रदय में रहा करना-
नाचेंगे मोर बनकर, हे श्याम तेरे द्वारे-
घनश्याम छाये रहना बनकर मेघ काले-
प्रभु हम पे कृपा करना, प्रभु हम पे दया करना... (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CG RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER VISHNU CHARAN SENAPATI

« View Newer Reports

View Older Reports »