मेरी अवधपुरी निजधाम...बन्ना गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक बन्ना गीत सुना रही हैं:
मेरी अवधपुरी निजधाम-
जनकपुर व्याहन जाबे रे-
तुम्ही चलो हमारे साथ-
धनुईया तोड़न जाबे रे-
लालन तू है छोटे नादान-
धनुहिया तोड़ी न पउबे रे... (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनार का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, सिर दर्द होने पर अनार के आधा किलो पत्ते को छाया में सुखाकर आधा किलो सूखा धनिया मिला लें, उसके बाद 1 किलो गेहूं का आटा मिलाकर 2 किलो गाय के घी में भून लें, ठण्डा होने पर 4 किलो खांड मिला लें, उसके बाद प्रातःकाल 50 ग्राम मिश्रण दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेने बाद ही नुस्खा उपयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
साहबाबा साहबाबा, तुमी किसी कष्ट साहिले...मराठी गीत-
भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके एक मराठी गीत सुना रही हैं:
साहबाबा साहबाबा, तुमी किसी कष्ट साहिले-
एन गिलोय नी काबिले-
इलमी दोया ने पाहिले-
सारा देबे जाकुड लेली बड़ी जनता-
जात तुमी पानी पा बिले... (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SAPANA RAMTEKE SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद करें-
ग्राम-गढ़ुवई, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिसके कारण समय पर रोगी का ईलाज नहीं हो पाता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9981465636. SDO@9407803450. (169950) (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MAHESH MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER
रामा अधिक पियार रानी केकई से...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक बघेली गीत सुना रही हैं:
रामा अधिक पियार रानी केकई से-
जब रामा भये पांच बरिस के-
मांगे कटोरा में दूध रानी केकई से-
जब रामा भये सात बरिस के-
मांगय तीर गुलेल रानी केकई से-
जब रामा भये बारह बारिस के-
मांगय सीता विवाह रानी केकई से... (AR)
