1 साल से गाँव में बिजली ठीक से नहीं रहती है लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है...

ग्राम-सुलेंगा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दुर्गाराम कश्यप बता रहे हैं कि एक साल हो चुका बिजली अच्छे से नहीं रहती है कम बोल्टेज रहता है, जिससे परेशानी होती है, इस पर विभाग कोई कारवाही नहीं कर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: बिजली विभाग@9485347807, 6262046256. संपर्क नंबर@9407629772. (171967) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हॉस्पिटल दूर है, लॉकडाउन के कारण ईलाज के लिये नहीं जा पाते हैं...

ग्राम-सुलेंगा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जुगनी कश्यप बता रही हैं, गाँव में लोगो को ईलाज के लिये समस्या हो रही है, लॉकडाउन में ईलाज के लिये हास्पिटल नहीं जा पाते हैं, वहां तक जाने के लिये साधन नहीं होता है, स्वास्थ्य कभी भी ख़राब होता है, गाँव से हास्पिटल की दूरी 20 किलोमीटर है, उनका कहना है कि गाँव चिकित्सक महीने में समय समय पर आकार चेक कर दवा देकर जायें| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि ये व्यवस्था कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9407629772. (171960) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

आमचो रिचनी अमचो गाँव नी...गीत-

पाइक पारा, पंचायत-बड़ेकिलेपाल क्रमांक 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमी ठाकुर एक गीत सुना रही हैं:
आमचो रिचनी अमचो गाँव नी-
माचिर तुराचिर छात्तीसगढ़नी-
हाली मुची संगी तुमी नाचा-
तुम चो दिसनी मन चो दिसनी-
माचिर तुराचिर छात्तीसगढ़नी... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट मरोड़ का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट मरोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, डूमर का दूध लेकर उसे बतासे में रखकर सेवन करना है, ये प्रकृया सुबह शाम करना है, इससे पेट मरोड़ में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज-

जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश साहू बच्चो को जनरल नॉलेज बता रहे हैं:
टेलीफोन का हिन्दी नाम दूरभास यंत्र-
प्लेटफॉर्म को हिन्दी में प्रतीक्षालय कहते है-
ट्रेन को हिन्दी में रेलगाड़ी कहते हैं...
ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG EDUCATION JASHPUR RAKESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »