हम लोगो ने 2017 में नाली में काम किये है, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है, कृपया दिलवाने में मदद करें...

लोहार पारा, पंचायत-अल्वा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी वीरू सोनादर कश्यप बता रहे है कि सरपंच सचिव के द्वारा नाली बनवाने का काम करवाया गया है उसमे लगभग 15-20 लोगो ने 2017 में काम किये है उसका पैसा नहीं मिला है कुछ लोग 13 दिन, तो 15 दिन काम किये है उसका 200-300 रूपये दिए है| उनका आधा मजदूरी भुगतान नहीं मिला है| सरपंच सचिव को बोलने पर बोलते है पैसा आयेगा तब देंगे ऐसा 2017 से बोलते आ रहे है और नालियों का काम भी पूरा नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9691206560, दरभा CEO@7835814506, संपर्क@7647975529.

Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA PAYMANT VEERU

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

लक्ष्मण कश्यप ग्राम पंचायत-सेडवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 80 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीताराम कश्यप का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479223410, सरपंच@88270141450, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA LAXMAN KASHYAP PROBLEM WATER

हमारे गाँव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने पर छोटे छोटे बच्चो को पढाई करने में दिक्कत हो रही हैं...

ग्राम-डोडरेपाल,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरपंच बता रहे हैं,की उनके गाँव में छोटे बच्चे 50 से अधिक होंगे उनके गाँव में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना हैं|वहां के बच्चे दो किमी.दूर छोटे गुड्रम में जाते हैं|बच्चो को आने जाने में दिक्कत होती हैं|इसके लिए कई बार आवेदन दे सुके हैं,लेकिन कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे| सरपंच@9301714816. कलेक्टर@8488956694. सीईओ@9406016762.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: BASTAR CG AANGANBADI DARBHA PROBLEM SARPANCH

हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, कुआँ का पानी पीते हैं...

पारा-कोकारास, ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह नाग बता रहे हैं, गांव के वार्ड क्रमांक 02 में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है। कुआँ से पानी पीते हैं, एक साल से समस्या है। लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने सचिव व सरपंच को शिकायत किया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके हैण्डपंप का सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301688548॰ सरपंच@7724954145, सचिव@9399229054, CEO@8959393222.

Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA RAMSINGH NAG

खेती में सरकारी खाद का इस्तेमाल नहीं करते, गोबर खाद डालते हैं

विनोद नाग, ग्राम पंचायत छिंदवार, ब्लाक दरभा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में गोबर खाद का उपयोग करते हैं। धान, मक्का, कोदो, कुटकी की फसलों में सरकारी खाद नहीं डालते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6268361304,

Posted on: Aug 25, 2021. Tags: BASTAR CG CHHINDBAHAR DARBHA FARMING MANURE

« View Newer Reports

View Older Reports »