हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-सीतापुर, धुर्वापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सम्पद कश्यप बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268740200, सरपंच@79724104633, सचिव@9479095347.
Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM SAMPAD KASHYAP SITAPUR
हमारे गांव में सिचाई का साधन नहीं है, परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृप्या मदद की अपील-
(रंगापारा) ग्राम पंचायत-बुरगुमपाल, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पाकलू पोयाम बता रहे है, हमारे गांव में सिचाई का कोई सुविधा नहीं है, बारिस के समय में लोग खेती करते है और सरपंच-सचिव से बात किए थे और सिचाई के लिए शासन को भी मांग किए थे लेकिन नहीं हो पा रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें:पाकलू@7898187901, सरपंच@7067117478, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BASTAR BURGUMPAL CG PAKALU POYAM PAROBLEM TOKAPAL WATER
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-सार्र बोदेनार, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवमन मंडावी बता रहें है कि उनके पारा में पानी कि बहुत समस्या है हैण्डपम्प नही लगा हैं वहाँ के लोगों ने नदी में झिरिया बना कर के पिने के लियें पानी लातें हैं इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406105640, PHE@ 07782222224, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEVMAN MANDAVI HANDPUMP WATER
प्रधान मंत्री आवास योजना के पश्चात उनको मुख्यमंत्री जमीन मिला है, दावा टोक दिया, कृपया मदद करें-
संतोष कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत-बलरामपुर विकासखंड-रामचंद्रपुर (छत्तीसगढ़) से हरी प्रसाद का प्रधान मंत्री आवास योजना के पश्चात उनको मुख्यमंत्री आबादी प्रताप का जमीन मिला है| और जो मकान निर्माण कर रहे थे| पटवारी द्वारा नाप कर दिया गया| और किसी व्यक्ति ने अपना बता कर दावा टोक दिया मकान को कब्जे में ले लिया| और बनाने नहीं दिया, लेकिन नेट में नहीं बता रहा है| पटवारी ने उसे नापकर दिया आज तक कोई नहीं संज्ञान लिया है| लगभग 10-12 बार आवेदन दिया गया| तहसीलदार को जनपद सदस्य द्वरा कहाँ गया है| लेकिन तहसीलदार सुनने को तैयार नहीं हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7987683779.
Posted on: Jan 03, 2022. Tags: BALRAMPUR CG LAND PROBLEM SANTOSH GUPTA
सरस्वती वंदना
ग्राम-पाडी, पोस्ट-जामो, थाना-व्याकुलपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्विवेदी एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं-
कराग्रे वसते लक्ष्मिः करमध्ये सरस्वती |
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ||
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले |
गोविन्द्पत्नि नमस्तुभ्ये, नमस्तुभ्ये , नमस्तुभ्ये नमो नमः ||
ओम भगवते वासुदेवाय नमो नमः...
