नेत्रहीन हूँ, शौचालय नहीं है, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, खेत में गिर पड़ता हूँ, कृपया मदद करें...

दाड़ीटोला, ग्राम पोस्ट बिकरी, रामपुर नैकिन, जिला- सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह एक नेत्रहीन व्यक्ति हैं | उनके यहाँ शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें खेतों मैदानों में शौच के लिए जाना पड़ता है, लेकिन नेत्रहीन होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है | उन्हें सरकार द्वारा लॉकडाउन में मिलने वाले 1000 रुपये की सहायता राशि भी नहीं मिली है और न ही उन्हें शौचालय निर्माण के लिए पंचायत व शासन से किसी तरह की मदद मिली है | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद मांग रहे हैं ताकि उनके लिए शौचालय का निर्माण हो सके:संपर्क@6232807913. (169876) NP

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: CHHOTU SAKET TOILET PROBLEM SIDHI MP

दृष्टिबाधित विद्यार्थी हूँ, सरकारी मदद नहीं आई है, लॉकडाउन में खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है..

ग्राम भीतरी, थाना रामपुरा नैकिन, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत जो शत प्रतिशत दृष्टि बाधित हैं वे बता रहे हैं कि विकलांग पेंशन अभी तक नही मिला है इस समय मै नेत्रहीन विद्द्यालय रीवा में पढाई करता हूँ कक्षा 10 वीं में था इस साल 11 वीं में पढाई करूँगा इस समय खर्चा के लिए पैसों की आवश्यकता है. लॉकडाउन लगने के कारण कही नही जा पा रहे है खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है इस सन्देश को  सरकारी कर्मचारियों तक अवगत करा के विकलांग पेंशन दिलाने में सहयोग करें. संपर्क@6232807913. RK

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CHHOTU SATEK CORONA PROBLEM REWA MP SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : हम लोग मजदूरी करने पुणे आये थे लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

अशोक यादव जिला रीवा मध्यप्रदेश के रहने वाले है, अभी खांडवे नगर वाघोली पुणे (महाराष्ट्र) में रहते है, वे बता रहे है कि मजदूरी करने गए थे लॉकडाउन के कारण फंसे हुए है उनके साथ परिवार में 10-15 लोग है, बाल बच्चों के साथ में है, राशन की परेशानी है एक महीने पहले राशन मिला था लेकिन अभी फिर से राशन की बहुत परेशानी हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8390289124. (169710) DW

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: ASHOK SONG VICTIMS REGISTER YADAV CORONA PROBLEM PUNE MH

Scholarship for students and youth in Gondi : 13th June 2020...

1. पोस्टग्रेजुएटइंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सीनियर रिसर्च फैलोशिप 2020-
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च(पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ द्वारा उल्लेखित फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।फार्मास्युटिकल साइंसेज़ में मास्टर्स डिग्री होल्डर उम्मीदवारों को डिपार्टमेंटऑफ बायोटेक्नोलॉजी के अंतर्गत बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च एसीसट काउंसिल(बीआईआरसीए) के प्रोजेक्ट पर शोध कार्य का अवसर प्राप्त होगा।    
2. एचएससीएसटी फ़ेलोशिपप्रोग्राम 2020- 
लाइफ साइंसेज,फिज़िकल,केमिकल, मैथमेटिकल, इंजीनियरिंग, साइंसेज इत्यादि विषयो में एमएसएससी या समकक्ष डिग्रीकर रहे विद्यार्थी हरियाणा की किसी भी यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने हेतुडिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हरियाणा गवर्नमेंट एचएससीएसटी फ़ेलोशिप प्रोग्राम मेंआवेदन कर सकते हैं।    
3. आशुतोष मुखर्जी फैलोशिप, आईएससीए 2021-22
इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) द्वारा यहफैलोशिप अपने पीएचडी डिग्री-धारक लाइफ मैंबर्स को प्रदान की जाती है। इस फैलोशिपके तहत उन लाइफ मैंबर्स से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं जो सेवानिवृत्त होने केबाद भी उच्चकोटि के शोध कार्य से जुड़े हुए हैं।    

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: GONDI SCHOLARSHIP RAJONTIN MANDAVI

इस गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किसी को नहीं मिला, कृपया घर दिलाने मदद करें...

साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि वे आज ग्राम-पंचायत-ढोढहा, विकासखंड-नगोद, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) में भ्रमण के लिए आए हैं और देख रहे हैं कि इस गाँव में आज तक किसी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है, दिए गये फ़ोन पर अधिकारियों को अवगत करा कर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने में मदद करें.सरपंच@7509946418. सचिव@9977386055. साधू सिंह लोधी@9617652699 RK

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: HOUSE SADHU SINGH LODHI SATNA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »