मेरा RDPS के अंतर्गत राशन कार्ड बना था लेकिन लॉकडाउन में राशन नहीं दिया जा रहा है, मदद की अपील...

ग्राम+थाना-रोह, जिला-नवादा बिहार से सुधीर कुमार साहू बता रहे है कि उनका RDPS के अंतर्गत राशन कार्ड बना था फिर भी अभी लॉकडाउन में राशन नहीं दिया जा रहा है, रोजगार भी नहीं चल रहा है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क@ 6202685325, जिलाधीश@9473191256, BDO@9431819092. (170835) NM

Posted on: Jul 15, 2020. Tags: NAVADA BIHAR RASHAN PROBLEM SONG SUDHEER KUMAR SAHU VICTIMS REGISTER

बिला मोरो रे बिला वोची वाले...हल्बी भाषा में विवाह गीत-

ग्राम-छोटेकवाली, तहसील-जगदलपुर, जिला-बस्तर से पूर्णिमा के साथ गाँव की महिला साथी दयमती, फूलमती और मेहतरीन आदि जुडी हैं जो हल्बी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे है, यह गीत जब शादी के समय बरात आती है तब गाया जाता है :
बिला मोरो रे बिला वोची वाले-
आसिला मोरो रे बिला वोची वाले...

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: BASTAR CG HALBI MARRIAGE SONG JAGDALPUR POORNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली की समस्या है, बिजली के 2-3 खम्बे लग जायेंगे तो बिजली की समस्या हल हो सकती है

ग्राम-जोड़ानाला, पोस्ट-मंदर,थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश ) से राजेश साहू बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, अगर बिजली के 2-3 खम्बे लग जायेंगे तो बिजली की समस्या हल हो सकती है बिजली नहीं होने के कारण बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली के खम्बे लगवाने में मदद करें : संपर्क@6266824335, लाइनमेन@9425185229. (170653) NM

Posted on: Jul 02, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM RAJESH SAHU SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER

बूढ़ा हो गया हूँ, वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करता हूँ पर कोई सुनता नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के साथ बिसाहू लाल पटेल अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | उनका जन्म 1956 में हुआ था और उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है | वह वृद्ध हो गए हैं, काम करने में परेशानी होती है इसलिए वह पंचायत से दी जाने वाली सहायता राशि वृद्धा पेंशन के लिए कई बार आवेदन कर चुके हैं | लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: सरपंच@9669041490. बिसाहू लाल पटेल@9115184880. (170473) NP

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: BABULAL NETI BISAHU LAL PATEL MP PROBLEM PENSION

ए मेरे वतन के लोगो...देश भक्ति गीत-

देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हिमेंद्र साहू एक गीत सुना रहे हैं:
ए मेरे वतन के लोगो-
जरा याद करो कुर्बानी-
जो शहीद हुये है उनके-
जरा याद करो कुर्बानी-
तुम भूल न जाओ उनको-
इसलिये सुनो ये कहानी-
ए मेरे वतन के लोगो...

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG HIMENDRA SAHU NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »