मेरी बिगड़ी बना दे मैया खड़ा हूँ तेरे द्वार...देवी गीत
ग्राम-टेमनी, पोस्ट-गिरजापुर, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से विमला नायक के साथ उमेश कुर्रे एक देवी गीत सुना रहे हैं:
मेरी बिगड़ी बना दे मैया खड़ा हूँ तेरे द्वार-
आन खड़ा हूँ द्वार तेरी दर्शन दे दो आज-
लाख कहानी तेरी तो सबने जानी है-
ऐ द्रष्टि बनादे मैया तब तो दुनिया जानी है...
Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SONG UMESH KURRE VICTIMS REGISTER
Impact: Crematorium was obstructing pathway, now agreed to change...
ग्राम-खोली, पंचायत-देवरी, ब्लाक-जैतेहरी, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश पटेल बोल रहे है कि इसी वर्ष जुलाई में मुक्तिधाम तालाब के मेड पर बनवा रहे थे उससे कारण गाँव के लोगो को आने जाने में दिक्कत हो रहा था तो उन्होंने रोजगार सहायक को कहा एक कदम पीछे हटाकर बनवाइए उससे गाँव के लोगो को आने जाने में दिक्कत न हो तो वे नहीं मान रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाये तो 15 दिन बाद अब वे मान गए है और उसके पीछे हटाकर बनवा रहे है इसलिए सभी बहुत खुश हैं और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया | धन्यवाद.
Posted on: Feb 16, 2018. Tags: SONG UMESH YADAV VICTIMS REGISTER
गाँव के तालाब की ज़मीन पर मुक्तिधाम बन रहा है जो कि अतिक्रमित भूमि पर बनना चाहिए...
ग्राम-खोली, पंचायत-देवरी, ब्लाक-जैतेहरी, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश पटेल बता रहे है कि तालाब के मेड पर मुक्तिधाम बन रहा है उससे किसानो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है तो उनका कहना है पटवारी आकर नापे और जो अतिक्रमण जमीन है उस पर बनवाये इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके इस समस्या का समाधान करवाए: C.E.O.@9981259888, सरपंच@9584705438, ग्राम सहायक@9685210930, सचिव@9617881603. उमेश पटेल@7747091429.
Posted on: Feb 04, 2018. Tags: SONG UMESH PATEL VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रेला रेला,रे रे लोयो रेला रेला...गोंडी गीत
ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा के साथ में ईश्वरी दुग्गा,अनिला कुमरा, रेखा सलाम है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रेला रेला,रे रे लोयो रेला रेला-
नीके जौहर लागी आया नीके जौहर लागी हो-
रे रे लोयो रेला रेला,रे रे लोयो रेला रेला...
Posted on: Feb 21, 2017. Tags: SONG UMESHWARI DUGGA VICTIMS REGISTER
मामाड मियाड तूने सुन्दर मने नोने निमा पुन्गार येना मिन्दी बाई...गोंडी गीत
तहसील-उसूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से के जी भुमेश्वर एक गोंडी गीत सुना रहे है जो मामा की बेटी कैसी है इसके बारे में है:
निमा पुन्गार येना मिन्दी बाई-
पोसो रे, पोसो रे बाता निला रा-
काह इनता ककड बाई सो इनता पिट्टे-
निमे बेगे वातिनु अगे निमे केल्ला-
पोसो रे, पोसो रे बाता निला रा...
