हम 30 लोगों ने एक साल पहले मनरेगा में मजदूरी का काम किया, पैसा अभी तक नही दिया...

ग्राम-जिल्हापारा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरा बाई, हरी सिंह, अनिल सिंह बता रहे हैं साल भर पहले रोजगार गारंटी में पोखरी में करीबन 30 लोगो ने काम किया है| जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नही हुआ है|इस मामले को लेकर कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत की गई है, परन्तु आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया दिए गये विभागीय अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सचिव@9669593766, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नम्बर लाल बहादुर@7354946572.

Posted on: May 23, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

4-6 महीना से मुझे वृद्धावस्था पेंशन का पैसा नही मिल रहा, किसी तरह मांग कर जी रहा हूँ...

ग्राम-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवगन पुरी बता रहे हैं उनको 4-6 महीना से वृद्धावस्था पेंशन का पैसा नही मिल रहा है जिससे उन्हें बहुत समस्या हो रही है बैंक में खाता चेक करवाए हैं पर खाता में नही आया है इसके शिकायत कई बार उन्होंने विभागीय अधिकारियों को किया पर अब तक कोई फायदा नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सचिव@9754120982. C.E.O.@9926192534. कलेक्टर@9826443377.

Posted on: May 23, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

लहरे-लहरे लहराई झंडा देश वा की लाजया बचाई झंडा...देशभक्ति गीत

ग्राम- देवरी, ब्लाक- ओडगी, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती आयम साथ में रूपलाल मरावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
लहरे-लहरे लहराई झंडा देश वा की लाजया बचाई झंडा-
वीरों ने मर के तुझें ऊचा किया हैं जीवन में कभी सुख ना मिला हैं-
दर-दर ठोकर खाके बाबा साहब सविधान बनाये-
मान सामान संविधान बचाये झंडा की बचाये झंडा-
लहरे-लहरे लहराई झंडा देश वा की लाजया बचाई झंडा...

Posted on: May 23, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो ने शौचालय बनवाया पर पैसा नहीं मिला है और मजदूरी का पैसा भी नहीं मिला है...

ग्राम-पिंडारी, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचरण बता रहे है वार्ड 4 में शौचालय निर्माण में मजदूरी का काम किया था जिसका पैसा अभी तक नही दिया है, स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण पंचायत द्वारा किया गया जिसका मिस्त्री का 2000 हजार रूपये एवं अन्य मजदूर का 500 रूपये देने का कहा गया था लेकिन ग्रामीणों को ना तो शौचालय और ना ही मजदूरी का पैसा दिया गया है| सरपंच सचिव को बोलने पर कलेक्टर एवं C.E.O. के यहाँ से खाते में पैसे डालेंगे परन्तु अभी तक भुगतान नही किया है: सचिव@9753533746, C.E.O@ 9926192534, कलेक्टर@9826443377. ग्रामीण लालजीत @8970028524.

Posted on: May 22, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

काके लगाव माता काके बजाओ दाई काके बजाओ गे... देवी भजन-

सीजीनेट के सांथी रूपलाल मरावी एक भजन गीत सुना रहे हैं:
काके लगाव माता काके बजाओ दाई काके बजाओ गे-
कोन माता देहे परनाम हो माई, तोर सेवा लागो दाई-
माता के दौर माता-पिता बजाओ दाई पिता बजाओ गरे-
बूढी माता लेहु परनाम हो माई-
तोर सेवा लागों रे दाई, बूढी माता लहू परनाम हो माई-
राधा के गाओ माता कृष्णा बजाओ,कृष्णा बजाओ गे-
कूदरगढ़ी लहू परनामे हो माई...

Posted on: May 17, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »