मनरेगा में 2 साल पहले हम 70 लोगो ने सड़क में मजदूरी किया, पैसा अब तक नही मिला है...
ग्राम-ठाढ़पातर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार, मगंल दास साहू, दुखीराम साहू, रामरतन गुर्जर, सुदर्शन ठाकुर बता रहे है, पंचायत के द्वारा रोज़गार गारंटी योजना के तहत सड़क में 70 मजदूरों ने मुरम बिछाने का कार्य किया था, आज दो साल होने को है, मजदूरी का पैसा नही मिला है. इस संदर्भ में कई बार विभाग में आवेदन दिया है, लेकिन कोई समाधान होता नही दिख रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: जिला C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,सचिव@9644488604.
सम्पर्क-ग्रामीण@8965885211.
Posted on: May 27, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI ODGI SONG VICTIMS REGISTER
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या...भक्ति गीत
ग्राम-कछिया, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गाँव के साथी गिरिराज सिंह से एक भजन सुन रहे है:
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों ने पूछा मय्या, तेरा नाम क्या है, दुर्गा नाम बता गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों ने पूछा मय्या तेरा घर कहा है, कोठी पहाड़ बता गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या...
Posted on: May 24, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हम 30 लोगों ने एक साल पहले मनरेगा में मजदूरी का काम किया, पैसा अभी तक नही दिया...
ग्राम-जिल्हापारा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरा बाई, हरी सिंह, अनिल सिंह बता रहे हैं साल भर पहले रोजगार गारंटी में पोखरी में करीबन 30 लोगो ने काम किया है| जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नही हुआ है|इस मामले को लेकर कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत की गई है, परन्तु आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया दिए गये विभागीय अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सचिव@9669593766, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नम्बर लाल बहादुर@7354946572.
Posted on: May 23, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
4-6 महीना से मुझे वृद्धावस्था पेंशन का पैसा नही मिल रहा, किसी तरह मांग कर जी रहा हूँ...
ग्राम-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवगन पुरी बता रहे हैं उनको 4-6 महीना से वृद्धावस्था पेंशन का पैसा नही मिल रहा है जिससे उन्हें बहुत समस्या हो रही है बैंक में खाता चेक करवाए हैं पर खाता में नही आया है इसके शिकायत कई बार उन्होंने विभागीय अधिकारियों को किया पर अब तक कोई फायदा नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सचिव@9754120982. C.E.O.@9926192534. कलेक्टर@9826443377.
Posted on: May 23, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
लहरे-लहरे लहराई झंडा देश वा की लाजया बचाई झंडा...देशभक्ति गीत
ग्राम- देवरी, ब्लाक- ओडगी, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती आयम साथ में रूपलाल मरावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
लहरे-लहरे लहराई झंडा देश वा की लाजया बचाई झंडा-
वीरों ने मर के तुझें ऊचा किया हैं जीवन में कभी सुख ना मिला हैं-
दर-दर ठोकर खाके बाबा साहब सविधान बनाये-
मान सामान संविधान बचाये झंडा की बचाये झंडा-
लहरे-लहरे लहराई झंडा देश वा की लाजया बचाई झंडा...
