सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो...गीत

वार्ड 42, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से मधु श्रीवास्तव एक गीत सुना रही है :
सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो-
अब दर्शन दिखा दो मेरे रामजी, मुझको मुझसे मिला दो मेरे रामजी-
सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो-
रूप की माया ज़ाल में उलझा, हर मुर्ख इन्सान-
रूप की माया ज़ाल को तोड़कर, दे दो ज्ञान प्रकाश-
सबको रोशनी दिला दो, मेरे रामजी हो...

Posted on: May 10, 2017. Tags: MADHU SHRIVASTAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे घरों में बिजली का मीटर नहीं लगा है पर अधिक बिल आ रहा है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-धीरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास के साथ में जगदीश मरकाम बता रहे है कि इनके गाँव में 10 माह पूर्व नये बिजली कनेक्शन लगाये गए है जिनका बिजली बिल प्रति परिवार 316 रूपये आ रहा है जबकि अभी तक मात्र 7 घरो में मीटर लगा है , जिइस समस्या को लेकर बैहर विधुत मण्डल के अधिकारी के पास जन समूह बनाकर गये थे, आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह या 15 दिनों के अन्दर हो जायेगा लेकिन अभी तक कोई समाधान नही हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें, विद्युत विभाग बैहर@07637256843, CEO@9424713495, SDM@8826404745. जगदीश@8717907631

Posted on: Mar 03, 2017. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

एक हैण्डपम्प है, वह खराब है, एक किलोमीटर दूर से नदी का गंदा पानी लाकर पीते हैं बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-डूमरखोलका, पंचायत-भेलवाडी, ब्लाक-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ गाँव के साथी रमेश सिं,शतेंद्र पाल बता रहे हैं कि ग्राम-डूमरखोलका के वार्ड क्रमांक 14 में जनसख्या कुल-60 है जहां एक ही हैण्डपम्प है लेकिन वह ख़राब है । वहां पानी कि बहुत ही समस्या है, लोग नदी का पानी पीते हैं और 1 किलो मीटर दूर से पानी लाते है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं,इसके लिए इन्होने सरपंच,सचिव के पास शिकायत भी किये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं,इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं P.H.E विभाग का नम्बर@09009986325 ,9926943761 , गाँव के साथी का नम्बर@9617564590, 8878772844। सरला@7747060006

Posted on: Nov 14, 2016. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी गाँव जाने के लिए 7 किलोमीटर पहाड़ चढ़ना पड़ता है कृपया रोड बनवाने में मदद करे...

ग्राम-ऊपर सलखेता, पंचायत-गिधकालो, ब्लाक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में सरला श्रीवास के साथ आज सूरज कुमार राठिया, ज्वाला सिंह राठिया तथा गाँव के अन्य साथी हैं जो बता रहे हैं कि गिधकालो पंचायत से ऊपर सलखेता तक 7 किलोमीटर रोड नहीं हैं जिसकी शिकायत गाँव के लोगो ने कई बार अधिकारियो के पास किये है | ब्लाक और जंगल विभाग दोनों के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | ब्लाक CEO का नम्बर – 8120309000, सरपंच का नम्बर – 8966062955, सचिव का नम्बर – 7771946979, आप कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें जिससे 350 आदिवासी भाई- बहनों की समस्या दूर हो सके । सरला@7773035896

Posted on: Nov 10, 2016. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

Our village school building was sanctioned but still runs in private building...

Our village school is running on a private house from 20 years. We have 45 students and 2 teachers and school building was also sanctioned but because there is no road to our village so building material is not able to reach. We have 87 houses and around 350 people in the village says villagers from Salkheta village in Gidhkalo panchayat of Dharmajaigarh block of Raigarh district in Chhattisgarh. Pls call CEO@8120309000 Sarpanch@8966062955 and Sachiv@7771964979 to help suffering children. Sarla@7773035896

Posted on: Oct 13, 2016. Tags: EDUCATION SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »