हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना और तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव के जुन्हापारा वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है, वहां के लोगों को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इस समस्या को उन्होंने सरपंच के पास रखा, मंत्री के पास गए लेकिन समस्या अभी भी बनी है, उनका कहना है हैंडपंप लग जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बातकर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9009070789, गृहमंत्री@9926955054. संपर्क नंबर@9644510071.
Posted on: Jul 17, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
अरे हायरे ऋषि मन अरे करीन पूजा...सरगुजिहा लोकगीत
ग्राम-पलढा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक सरगुजिहा लोकगीत सुना रहे है:
अरे हायरे ऋषि मन अरे करीन पूजा-
बड़ा भारी छत्तीसगढ़ सरगुजा संगी-
ऋषि मन पहारे करीन पूजा-
धन हमर छत्तीसगढ़ के ये माटी महान गा-
ऋषि मन पहारे करीन पूजा-
अरे हायरे ऋषि मन करीन पूजा...
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
मांगना है तो मांग रे संगी ज्ञान रूपी भिक्षाला...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
मांगना है तो मांग रे संगी ज्ञान रूपी भिक्षाला-
मान बड़े दुनिया में पर घर-घर मांगे भिक्षाला-
सबके बेटा बेटी मन ला शिक्षा के अधिकार है-
मान शिक्षा केअधिकार ले आये
कतेक बड़े सरकार है-
जिन्दगी पहला करम है पढाई-
येही रे जिन्दगी सवरथ भाई-
जा नोनी बाऊ संगे पढ़े-
जिन्दगी ला अपन पढ़ लेबे रे-
खुले हवे गांव गली सुघर आंगनवाडी-
मेडम मन पढ़ावत होई पहीर सुघर साड़ी...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
अरे चला हो संगी गा, अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...सीजीनेट छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव सीजीनेट पर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
सुघर सुघर स्वस्था चलाये श्रीमान ओ-
महिमा जगत ला पूजा है बखान हो-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our village drain got cleaned after reporting on CGnet Swara, thanks...
ग्राम पंचायत-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार माणिकपुरी बता रहे है महीने भर पहले ग्राम पंचायत कुकदूर के आवास मोहल्ला में नाली सफ़ाई नहीं हो रही थी और लोग बहुत परेशान थे, वे अधिकारियों को बार बार अनुरोध कर रहे थे पर कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था, बहुत ही गन्दगी का आलम था तो उन्होंने सीजीनेट में इस बारे में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था और रिकॉर्ड करने के 15 दिनों बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों से फोन पर बात की तो नाली सफाई का काम हो गया| इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है. राकेश कुमार@9111431817.
