कहां चली गोरी बताय जईयो...लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक बुंदेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कहां चली गोरी बताय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो-
धीरे चलो गोरी छलके गगरिया-
भींजे ना चुनरी बचाय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो-
कहां चली गोरी बताय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो...

Posted on: Jul 29, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

धीरे खेलो भवानी माँ कि अंखियो से रतन जड़े...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से श्याम कावडे एक देवी भजन गीत सुना रहे हैं :
धीरे खेलो भवानी माँ कि अंखियो से रतन जड़े-
मोरा छोटा सा है आगनवा-
धीरे खेलो माँ, ओ मईया धीरे खेलो माँ-
जोड़ा-जोड़ा निबुवा तोला चढ़ाऊँ-
माँ के मन को न भये कि मईया अंखियो से रतन जड़े-
जोड़ा-जोड़ा नारियल तोर चढ़ाऊँ-
माँ के मन को न भये, माँ के मन को न भये...

Posted on: Jul 27, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

जय हो, जय हो भोले भंडारी...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राम कावडे सावन के आगमन पर एक गीत सुना रहे हैं :
भोले की महिमा सबसे प्यारी-
जय हो, जय हो भोले भंडारी-
बन के ब्रम्हा श्रृष्टि रचाये-
विष्णु रूप महा हितकारी-
आप ही हो श्री राम ओ भोले-
भोले की महिमा सबसे न्यारी-
जय हो, जय हो भोले भंडारी...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...देश भक्ति गीत-

जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, मैं बात वो ही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

सुख के सब साथी दुखमें न कोई...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं :
सुख के सब साथी दुखमें न कोई-
मेरे राम, मेरे राम-
तेरा नाम है साचा दूजा न कोई-
जीवन आनी जानी छाया-
झूठी माया झूठी काया-
फिर काहे को सारी उमरिया...

Posted on: Jul 17, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »