पीड़ितों का रजिस्टर: 2016 में नक्सली ने मुखबिरी कह कर मारने का प्लान किए जान बचा कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत अर्रा, ब्लॉक अंतागढ़ जिला कांकेर छत्तीसगढ़ वर्तमान पता शांति नगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से धन सिंह पोटई जी बता रहे हैं 2016 नक्सलियों ने गांव के संतोष उपेंडी जी मुखबिरी कह कर जान से मार दिए। उसी बीच धन सिंह जी को नक्सलियों ने मुखबिरी कह कर जान से मारने का प्लान किए थे। फिर भी लोग अपना पुराना गांव छोड़कर मार के डर से शांति नगर नारायणपुर में आकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं 5 परिवार हैं। सरकार के तरफ से 30000 मिलने का आश्वासन दिया है। और उन्होंने आवास घर के लिए भी आवेदन दिया हैं लेकिन अभी तक घर नहीं मिला है। इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात करके घर दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर+91 6266 023 635.
Posted on: Jan 24, 2023. Tags: ANTAGARH CG DISPLACED KANKER MAOISTS VICTIM VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2019 में बड़े भाई देवेंद्र को खेती कर रहे हैं समय जान से मार दिए...
ग्राम पंचायत अमाबेड़ा ब्लॉक अंतागढ़ जिला कांकेर छत्तीसगढ़ वर्तमान पता ग्राम पंचायत छिनौरी झिपटोला, ब्लॉक चारामा जिला कांकेर छत्तीसगढ़ से रेशू भाई कटेल पिता बिहारी कटेल, बता रहे हैं उनका दो जगह जमीन है खरीदी जमीन अमाबेड़ा अंतागढ़ में। वे लोग चार भाई हैं अलग-अलग रहते हैं। 2019 में उनके बड़े भाई देवेंद्र कटेल खेती करने के लिए अमाबेड़ा गए थे। वहां नक्सलियों ने जान से मार दिए। घटना होने के बाद वहां आना जाना बंद कर दिए। सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहयोग राशि नहीं मिला है इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन नक्सल पीड़ित सरकार नहीं मान रहे हैं। इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात करके सहयोग राशि दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770084248.
Posted on: Jan 24, 2023. Tags: CG CHARAMA DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM REGISTER VICTIM
पीडितों का रजिस्टर: गोपनीय सैनिक नौकरी से बिना वजह का निकाला गया....
श्री रामलाल सोडी जी ,ग्राम पंचायत रेंगागोंदी, ब्लाक मर्दापाल, जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उन्होंने गोपनीय सैनिक में 9 साल तक नौकरी किए। फिर बेवजह का उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकल जाने के कारण घर चलाने में बहुत परेशानी हो रही है। अभी कोंडागांव में रहते हैं नक्सली के मार के कारण गांव नहीं जा रहे हैं अभी भी नक्सलियों का डर बना हुआ है। नौकरी के लिए उन्होंने अधिकारियों से बात किए लेकिन उनका बात कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गोपनीय सैनिक में नौकरी करने से गांव में नहीं जा पा रहे हैं। नक्सली लोग मारने की धमकी देते हैं। गांव में उनका जमीन है उनके माता पिता लोग खेती करते हैं। वे शहर में ही कूली मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770084248.
Posted on: Jan 24, 2023. Tags: CG DISPLACED KONDAGANV MAOIST VICTIM MARDAPAL VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिताजी को नक्सलियों ने घर में आकर जान से मार दिए, मार के डर से विस्थापित हुए...
ग्राम कन्नागांव, पंचायत कोहकामेटा, ब्लॉक ओरछा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखराम नूरेटी पिता बसूराम नूरेटी बता रहे हैं उनके पिताजी को नक्सलियों ने घर में आकर जान से मार दिए। मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर शांतिनगर ।भागकर रहने के लिए आ गए।। शांति नगर में घर नहीं होने के कारण रहने में परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने आवास योजना के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात कर के घर दिलाने में मदद करें। पुराना गांव छोड़कर आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से सहयोग राशि 30,000 मिला था। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9098060210.
Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों का मार के डर से अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर विस्थापित हुए
ग्राम कोडमेल, पंचायत ढोडीरीबेड़ा ब्लॉक ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़, वर्तमान पता शांति नगर, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से समारू राम, पिता लखमा राम बता रहे हैं 2008 में उनके बड़े भाई गाड़ी में काम करते थे| नक्सली लोग उसे मुखबिरी करते हैं करके बोलते थे। फिर उनके परिवार को गांव से नक्सली लोग भगा दिए। वहां से मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर। भागकर रहने के लिए आ गए। अभी शांति नगर में रह रहे हैं वहां से आने के बाद सरकार के तरफ से 30000 रूपयें और सरकारी पुलिस की नौकरी मिली है। वे लोग 8 परिवार हैं उनके बड़े भाई अलग रहते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9442172328.
