पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-स्कूलपारा पंचायत-चिड्पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बोटि मरकाम बता रहे हैं| पेंशन नहीं मिलने का कारण इनकी उम्र आधार कार्ड में 60 से काम है | इनकी उम्र लगभग 70 साल है और बुजुर्ग है लेकिन इसकी आधार कार्ड के अनुसार इसका उम्र 60 साल से कम बताया जा रहा हैं |सरपंच सचिव से बात हुई किन्तु उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में उम्र काम इसलिए नहीं मिलेगा| बोटि मरकाम काफी बुजुर्ग हैं वास्तविक में उसका उम्र 70 साल से अधिक हैं| इसका पेंशन मिलने के लिए इंनके आधार कार्ड को सुधारने की आवश्यकता है| कृपया मदद करें| सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, संपर्क नंबर@9407664502.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PENSION PROBLEM

पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चंद्रागिरी, कड़तीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पनकुराम मंडावी जी अपने बड़े पापा की समस्या बता रहें हैं कि मेरे बड़े पापा जी 65 साल के है| वे चल और देख भी नहीं पाते और अभी तक इन्हे पेंशन नहीं मिल पाई है|इनको पेंशन की जरूरत है| संपर्क नंबर@9340395448, सरपंच@8770682214. सचिव@9407747016.

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTAR CG CHANDRAGIRI DARBHA PANKURAM MANDAVI PENSION PROBLEM

कई सालों से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जीवन गुजारा करने में होती है दिक्कत...कृपया मदद करें

साली पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) वार्ड नम्बर 1 से बुटकी बाई बता रहे हैं उन्हें कई सालों से विधवा पेंसन नही मिल रहा है जिससे वे बहुत परेशान है| वे मजदूरी धंधे आदि करके अपना जीवन का गुजारा चला रहे हैं| वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें|सचिव@9770371500, SDM@8839392611, कलेक्टर@ 9399394695, संपर्क नम्बर@6265344118.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG KONDAGANV PENSHAN PROBLEM BASTAR PROBLEM WIDOW PENSION

पेंशन की पैसा नहीं मिलने का समस्या है कृप्या मदद करें-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से फूलमतिया की पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा हैं ,मै सरपंच के पास भी गयी थी मुझे पेंशन की पैसा नहीं मिल रही है करके.लेकिन फिर भी नहीं मिल रहा हैं सरपंच से लगभग 3-4 बार लिखवाए थे पर भी नहीं मिल रह हैं, अगर पेंशन का पैसा मिलता तो मै चावल सब्जी खरीद के खाती.पेंशन की पैसा बिलकुल ही नहीं मिल रहा है और अलग से मै अकेली रहती हूँ मुझे कुछ खाने को नहीं मिलता हैं अभी मै ऐ चाहती हूँ की मेरे जैसे विधवाओ को पेंशन का पैसा नहीं मिलता है उन्हें मिलना चाहिए.कृप्या मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: ANUPPUR FULMATIYA MP PENSION PROBLEM

मेरी उम्र 60 वर्ष है मुझे विधवा पेंशन नही मिल रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम पंचायत-छिंदबहार, पदरचेगनी पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर समर्थ बता रहे हैं कि उनके माँ विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6266001073, सरपंच@7087797876, सचिव@9406109947.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTR CG CHHINDBAHAR DARBHA PENSION PROBLEM SANKAR SAMRTH

« View Newer Reports

View Older Reports »