बस्तर में हिंसा ..

पारस कुमार यादव , राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ ) से बोल रहे हैं ये छात्र है और आप सभी को स्वं की विचारधारा बताने जा रहे हैं|आज भी माओवादियो और पुलिसों के बीच लड़ाई होता है , तो इसमें कई पुलिस वाले और आमआदमी मारे जाते है|जो नक्सलवादी है सबको सभा बुलाकर उनसे शांति पूर्वक बात किया जाए , और उनसे पूछा जाये की वो क्या चाहते हैं , क्योकि हिंसा से कुछ नही होगा हिंसा से आमआदमी , पुलिस , नक्सलवादी के लोग मारे जाते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7587378783 .

Posted on: Jan 17, 2022. Tags: CG NAXLI PARAKKUMAR YADAV PROBLEM RAJNANDGAON

नालोली वडसा मेटा...गोंडि गीत-

ग्राम-पकलुपरा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छतीसदगढ़) से लखमु जी सीजी नेट के श्रोताओं को नवाखानी त्योहार से संबंधित गोंडि गीत सुना रहे हैं:
नानोली ये मावा वडसा मेटा तिहार-
वडसा मेटा तिहार नानों मेडसा कोटा-
किडप किडपना नो किंडपा-
आ बो उसे बासे ते बुरीया बोना-
नानोली बया एनएं वडसा...

Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI LAKHAMU PAKLUPARA SONG

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों ने हमें मुखबिरी कर के गाँव से भगा दियें-

ग्राम- गुडरिपारा, जिला-नारायणपुर,बस्तर(छत्तीसगढ़) सुनेर सलाम जी अपनी आप बीती सुना रहे हैं, मै भी नक्सल पीड़ित व्यक्ति हैं नक्सलीयों ने मुझे मुखबिर का आरोप लगाकर गाँव से बाहर कर दिया गया था ,जबकि मै साधारण व्यक्ति था|नक्सल पीड़ित लोगों को गुडरिपारा में बसाया गया है हम भी गुडरिपारा में ही रह रहे हैं|शासन के द्वारा सिर्फ पैसे मिले और जैसे ,जमीन,घर,नौकरी नहीं मिला है| कृपया इन नंबर पर संपर्क कर इस समस्या के समाधान में मदद करें|एसी ट्रेवल्स @9425263888, पीड़ित @9407998 636,कलेकटर @758715099

Posted on: Jan 14, 2022. Tags: CG DISPLECED GUDRIPARA NARAYANPUR SUNER SALAM VICTIM

राशन कार्ड में नाम अनलाइन रजिस्टर नहीं हो पा रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पंचायत चिंगपाल (स्कूलपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनोज मरकाम जी बता रहे हैं इनके घर में चार सदस्य है और सिर्फ दो सदस्य का ही राशन मिल रहा है|इनका नाम राशन कार्ड में अनलाइन रजिस्टर नहीं हो पा रहा है इस कारण इनका नाम राशन कार्ड में भी नाम नहीं दर्ज हो रहा है|सरपंच सचिव से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि पाँच साल बाद बनेगा| कृपया इस समस्या के समाधान के लिए दिए नंबर पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9407664502, सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409.

Posted on: Jan 11, 2022. Tags: BASTAR CARD CHINGPAL DARBHA MANOJ MARKAM PROBLEM RASION SAHOOLPARA

पीड़ितों का रजिस्टर: 10 साल से नक्सली संगठन में काम लिए, 018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया,

ग्राम-गुडरीपारा, जिला-नारायणपुर, ब्लाक-ओरछा (छत्तीसगढ़) से जुंगाराम पोटाई जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी कहानी बता रहे हैं उन्होंने पहले नक्सली संगठन में काफी साल तक काम किया| 10 साल इस संगठन में काम करने के बाद इन्होंने 2018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के पश्चात सरकार के द्वारा जो सहायता दी जाती है यह सहायता इन्हे नहीं मिल पाई है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओ से मदद की गुहार लगाई है कि इन्हे सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सभी योजना का लाभ मिल सकें|समस्या समाधान के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406154116.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: GUDARIPARA JUNGARAM POTAI MAOIST REGISTER SARENDER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »