हमारे गाँव में हैण्डपंप नहीं लगा है लोगों को एक-दो किमी दुर से पानी लाना पड़ता है-
ग्राम-खास्तुरपा, ब्लॉक-लोहंडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश कश्यप बता रहे हैं कि उनके गाँव में हैण्डपंप नहीं लगा है, एक दो किमी. दुर नाला का पानी लाना पड़ता है,गर्मी के दिनों में नाला का पानी सुख जाता है तो प्राप्त पानी नहीं मिलता है,बारिश में पानी गंदा हो जाता है| ग्रामीणों का कहना है कि सरकार कि और से उनके गाँव के लिए एक हैण्डपंप कि सुविधा देंगे तो उन्हें पानी कि व्यवस्था हो जाए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9407917672.
Posted on: Jun 27, 2022. Tags: BASTAR CG KHASTURPA LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं...
रूपचंद मांझी, ग्राम पंचायत-येरकुंड, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फसल के बारे में बता रहे हैं| बरसात के दिन में धान, कोदो, कोसरा, तिल, आदि कमाते है| ठंड के समय सरकारी उर्द, सरसों, हिरवा कमाते हैं, वे लोग घर में खाने के लिए ज्यादा उपयोग करते है| गोबर खाद डालने से स्वादिष्ट रहता है, और खाने से ताकतवर लोग रहते हैं| जब फसल करते हैं तो गांव के लोग गोबर खाद का प्रयोग करते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587180034.
Posted on: Jun 25, 2022. Tags: BASTAR CG HARVEST LOHANDIGUDA STORY
हमारे मोहल्ला में नाली नहीं होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में परेशानी होती है. कृपया मदद कर
सुरेन्द्र कश्यप, ग्राम पंचायत-धुरागांव, मुंडीगुडापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड बना हलेकिन नाली नहीं बना है| बरसात के दिनों में घर में पानी घुस जाता है| तो लोगों को परेशानी होती है| वहां 20 घर की बस्ती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं| सरपंच सचिव भी आवेदन दिए हैं परन्तु अभी तक नहीं बना पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7828876137.
Posted on: Jun 23, 2022. Tags: BASTAR DRAIN LOHANDIGUDA PROBLEM
हमारें गांव में रोड कि बहुत समस्या हैं लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-मठनार, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह लेखामी बता रहें है कि उनके गांव में रोड की समस्या है| मालीगुडा से मठनार तक रोड खराब है| जिसकी लम्बाई 2 किलोमीटर है| उनके गांव के किसी भी पारा में रोड नहीं बना है| लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें :CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@9406076720.
Posted on: Jun 22, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLME ROAD
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोग दुर नाला से पानी लातें हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ यादव बता रहा है उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 8 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नम्बर@9340418377, कलेक्टर@8458956694.
