बेरोजगार हूँ, आर्थिक स्थिति ख़राब है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सिलपरी, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से विष्णु कुशवाहा अपनी समस्या से सीजीनेट स्वर के साथियों को अवगत करा रहे है वह बेरोजगार हैं| उनके परिवार में कमाने योग्य उनके अलावा कोई भी नहीं है| बहन की शादी करनी है, उसके लिए भी पैसे नहीं हैं| काम है न पैसा है और आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें:संपर्क-विष्णु कुशवाहा@7987073398. (169340) NP
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: REWA MP VISHNU KUSHWAHA PROBLEM
जहां पढ़ाता हूँ उस गाँव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है बाकी जगह मोबाइल से बच्चों को होमवर्क देते हैं...
भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से बिनोद कुशलवर बता रहे हैं कि जिला परिषद् उच्चतर प्राथमिक पाठशाला आर्यवाडा में 30 वर्ष से शिक्षक है इनके स्कूल में अभी 1 से 7 तक का कक्षा लगता है 5 वी से 7 वी कक्षा तक के बच्चों को वे पढ़ाते हैं इनके विद्यालय में 3 शिक्षक हैं अभी लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है और उनके गाँव में मोबाइल नहीं है तो गाँव में रहने वाले शिक्षक बच्चों के घर जाते है पर जहाँ मोबाईल नेटवर्क है वहां के शिक्षक बच्चों को मोबाईल के माध्यम से होमवर्क देकर पढ़ाते हैं CS
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH BINOD KUSHALWAR EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में शासन ने मुफ्त राशन की बात कही है पर हमारे गाँव में तीन माह से कोई राशन नहीं बंटा है...
जवाहर लाल कुशवाहा ग्राम अमकुई पंचायत हरदी ब्लाक ढीमरखेड़ा जिला कटनी (मध्यप्रदेश) में रहते है वे बता रहे है कि शासन के द्वारा तीन माह के मुफ्त राशन देने का आदेश जारी किया गया था लेकिन तीन माह हो गया अभी तक राशन वितरित नहीं किया गया है लॉकडाउन चल रहा है मजदूर वर्ग के सब लोग घरों में बैठे है | ऐसे स्थिति में बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से वे अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन को बटवाने का कष्ट करें, राशन विक्रेता का नाम अश्वनी शुक्ला@9993220844 है : संपर्क नंबर@9424934492. (169354) NM
Posted on: Jun 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAWAHARLAL KUSHVAHA KATNI MP SONG VICTIMS REGISTER
रीवा: पति 100% विकलांग हैं, एक छोटी बेटी है लॉकडाउन में राशन ख़त्म हो गया है, मदद करें...
ग्राम-खजुवाकला, तहसील-गुड़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शालिनी कुशवाहा अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | उन्हें राशन की समस्या हो रही है ,लॉकडाउन में राशन ख़त्म हो गया है ,उनके पास अति गरीब का ( बीपीएल) राशन कार्ड नहीं है वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं, पति 100% विकलांग हैं उनकी एक छोटी बेटी है ,इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं ,कृपया उनकी मदद करें: संपर्क नम्बर शालिनी कुशवाहा@7024467792.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SHALINI KUSHWAHA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में परिवार को खाने की समस्या होती है...
पांडूरंगा चाल, वलईपाड़ा, संतोष भवन, नाला सुपाड़ा ईस्ट, पालघर (महाराष्ट्र) से लवकुश कुमार बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण परिवार को खाने की समस्या हो रही है, घर में छोटे बच्चे हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9892827468, 7768893287. (167981)
