हमारे गांव में पानी की समस्या होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोरियापाल, गंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरूराम कोरामी बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है| 82 घर का जनसंख्या है| वर्तमान में नाला से पानी पीते है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407643023, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DASHRURAM KORAMI GORIYAPAL PROBLEM WATER
पारा में 30 परिवार हैं हैण्डपंप लगा है उसमे पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नही मिलता हैं...कृपया म
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बुधराम बैख बता रहे हैं कि उनके गांव में एक हैण्डपंप लगा है उसमे पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नही मिलता हैं, वहां के लोगों ने नदी से पानी पीतें हैं, नदी का पानी पीने से लोग बीमार भी पड जाते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही हैं, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, पारा में 30 परिवार हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें सम्पर्क नम्बर@9302252522, सरपंच@8903465360, सचिव@7974416157, PHE@89271731333, कलेक्टर@8488956694. (187704 ) GT
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM BAIKH CG HANDPUMP WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2010 में पिता जी को नक्सलियों ने भगाकर मार दियें है...
ग्राम पंचायत-उतुल, ब्लाक-ओरछा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से शीला वड्डे पिता बुधराम वड्डे बता रहे हैं, 2010 में उनके पिता को नक्सलियों ने भगाकर मार दियें है| और गांव के लोगों को बहुत परेशान कियें| अब वे लोग गांव से बाहर रहते है, उनके परिवार में तीन बहनें माँ और दादा-दादी रहते है| तीनों बहनें स्कूल जाते हैं| माँ अकेली बनी मजदूरी करकें घर चलाती हैं| उनके पास गरीबी रेखा राशन कार्ड है, और पिता की हत्या का सहयोग राशि 1लाख रूपयें मिला था| घर की स्थिति को देखकर उन्हें सरकार से अधिक सहयोग की अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9301461887.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BUDHRAM VADDE CG MAOIST NARAYANPUR VICTIM VICTIMS REGISTER
गांव में पुल नहीं होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कुटुमसर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम नाग बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया की बहुत समस्या है| पुल नहीं होने के कारण के लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है| ज्यादातर बरसात के दिनों दिक्कत होती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे| संपर्क नंबर@9479131907, दरभा सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BASTAR BUDHRAM NAG CG DAM DARBHA KUTUMSAR PROBLEM
बिजली नहीं होने के कारण गांव वालें को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, राउत पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंहराम वैको बता रहे हैं उनके पारा में बिजली की बहुत समस्या है| जिससे महिलाओं को भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ने-लिखने, लोगों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है, आज भी वही स्थिती है, इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9407713086, सरपंच@8103465360, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
