उपजाऊ शक्ति कम होती है इसलिये जैविक खाद का उपयोग करना शुरू कर रहे हैं...
गजानंद बता रहे हैं कि वे खेती करते हैं, वे खेती के हल और बैल का उपयोग करते हैं, खेती में उपज के उरिया का उपयोग करते हैं, अब धीरे धीरे राशायानिक खाद का उपयोग कम कर रहे हैं और दूसरो को भी इसके बारे में जानकारी देते हैं, राशायानिक खाद से भूमि की उपजाऊ क्षमता कम होती है और मिट्टी कड़ी होती है, ऐसे उपज का उपयोग करने से तरह तरह की बीमारी होती है, इसलिये अब वे जैविक खाद का उपयोग वापस से करने लगे है| (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: GADCHIROLI KANHAIYALAL KEWAT MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
हम सिहाड़ी बीज उबालकर खाते है<उसके जड़ से रस्सी बनाते हैं...माड़िया भाषा
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से संतोष परसा सिहाड़ी बीज के बारे में बता रहे हैं सिहाड़ी बीज जंगल में मिलता है ये एक साल गैफ करके फलता है इसका फल छोटा-छोटा फल होता है कच्चा खाने से कडुआ लगता है इसे बीन कर लाते है लाकर उबालकर या भूँजकर भी खाते हैं इसके जड़ का रस्सी बनाया जाता है जिससे देन्दु पत्ती बाँधते है इसका रस्सी मजबूत होता है और भी काम आता है:संपर्क नम्बर @9423534885 (170027) CS
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SANTOSH PARSA STORY
रेरेलोयो रेला रेरेला रेरेला रेला रेरेला....माडिया भाषा में गटटो गीत
ग्राम-झारेगुडा तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रुकमेराजू पुंगाटी माडिया भाषा में हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक गीत सुना रहे हैं:
रेरेलोयो रेला रेरेला रेरेला रेला रेरेला-
रेरेलोयो रेला रेरेला रेरेला रेला रेरेला-
रेरेलोयो रेरेला रेला रेला रेरेला-
मावा गटा तूकू वतल वतल पायेजा-
मावा गटा तूकू वतल वतल पायेजा-
रेरेलोयो रेरेला रेला रेला रेरेला CS
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG RUKMERAJU PUNGATI
हमारे वार्ड नंबर 10 में हैण्डपम्प नहीं है,कई बार आवेदन लगाये,अधिकारी नहीं सुनते....मदद करें
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र )से रम्मी प्रकाश पुंगाटी,उर्सिला लालसू गुम्मा,वनीता रेनू गुम्मा और रैयेनु गुम्मा हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि वार्ड नंबर 10 में 6-7 घर है यहां हैण्डपम्प नहीं है यहां के लोग नदी से पानी लाकर पीते है जिससे लोंगो कि तबियत ख़राब होता है 30 वर्षों से बसे है इसके लिए कई बार नगर पंचायत में आवेदन लगाये पर कोई अधिकारी नहीं सुनते इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें:संपर्क नंबर वनीता रेनू गम्मा @9421055692 भामरागड CEO@85546703300 जिला कलेक्टर @07132222001(169942) CS
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH RAMMI PRKASH PUNGATI VANITA GUMMA WATER PROBLEM
नास्ते का दूकान लगाकर घर चलाते हैं, समस्या होती है लेकिन ये जीवन यापन का साधन है-
मिताई डे बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के निवासी वर्तमान में भामरागढ़ महाराष्ट में रह रहे हैं, 22 साल से वहां रह रहे हैं, चाय नास्ते की दुकान चलाते हैं, इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, जब से आये हैं तभी से इस काम को कर रहे हैं, ये काम उन्होंने अपने पैसे से शुरू किया था, कोई लोन नहीं लिया, उनका कहना है कि लोन हम गरीबो को नहीं मिलता है, मुद्रा लोन के लिये प्रयास किये थे लेकिन मिला नहीं, तब अपने से काम शुरू किया| इस काम में उन्हें दिक्कत भी होती है, कभी जगह से हटा दिया जाता है इस तरह से काम में समस्या है लेकिन घर चलाने के लिये काम करना है| (AR)
