हैंडपंप नहीं है पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, परेशान हो गए हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा जी के साथ सक्कू देवी अपने गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं | उनके मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें बहुत दूर से पानी लाना पड़ता है | दूर से सिर पे उठा के पानी लाते हैं, बहुत तकलीफ होती है | बच्चे दूर से पानी नहीं ला पाते हैं | बहुत परेशान हो गए हैं | इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं, कृपया उनकी मदद करें: पी.एच.ई@7047603066. सुषमा@9981407609. (170504) NP

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: SUSHMA SAKKU DEVI REWA MP WATER PROBLEM

राम को कोई खबर लेता भी नहीं है...गीत-

ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सन्नो देवी एक गीत सुना रही हैं:
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है-
राम बिना मुझसे रहो जाता नहीं-
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है-
राम बिना मुझसे रहो जाता नहीं... (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: MP REWA SANNO DEVI SONG VICTIMS REGISTER

अरे रे रे मेरे घर में पड़ी समस्या...गीत-

ग्राम-डेहरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक गीत सुना रही हैं:
अरे रे रे मेरे घर में पड़ी समस्या-
मै केही से बताई-
सीजीनेट के भईया-
मेरा संदेश रिकॉर्ड सुनाई-
अरे रे रे मेरे गाँव में होगे विवाद-
मै केही से बताओं... (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

रंग बरसात हैं गुलाब छिड़कत हैं...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीना देवी एक गीत सुना रही हैं:
रंग बरसात हैं गुलाब छिड़कत हैं-
आज मोर बन्नी के ओलिया भरत हैं-
पापा उनकर देखय-
आजा उनकर देखाय-
आज मोर नतिनी के ओलिया डलत हैं-
रंग बरसात हैं गुलाब छिड़कत हैं-
आज मोर बन्नी के ओलिया भरत हैं...

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: MP REWA RINA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

शंकर जी के मंदिर जाबय...गीत-

ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ननकी देवी एक गीत सुना रही हैं:
शंकर जी के मंदिर जाबय-
गौरा का मनाईबै-
गौर जी से मांगब बरदान जी-
पहला मगन मांगब मांगी के सिंदुरवा-
सिंदूर अमर होई जाई जी-
शंकर जी के मंदिर जाबय-
गौरा का मनाईबै-
गौर जी से मांगब बरदान जी...(AR)

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: MP NANKI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »