पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों से पीड़ित परिवार है, उनके पिताजी को नक्सलियों द्वारा मारा गया है...
ग्राम पंचायत -महकरका, ब्लाक-कटेकल्याण, जिला-दंतेवाड़ा, (छत्तीसगढ) से सुनीति जी बता रही है की 3 बहन है और उनको मम्मी अभी तीनों बहन में किसी का शादी नहीं हुई है उनके पापा भीमा कुंजाम जी को नक्सलियों द्वारा 2018 में मारे गए इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिए थे परन्तु कोई मदद नहीं मिली है इसलिए सभी साथी से मदद कि अपील कर रहें है | जबकि ये साथी सरकार से मदद की मांग करते हैं की कोई भी मजदूरी धंधे मिल जाए जिससे ये साथी अपना जीवन सुखमय बना सकें|
Posted on: Jan 27, 2021. Tags: CG DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हरी डाल पर लगी हुई थी...कविता-
ग्राम पंचायत-दुरली, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से मलिका एक कविता सुना रही हैं:
हरी डाल पर लगी हुई थी-
नन्ही सुंदर एक कली-
तितली उससे आकार बोली-
तुम लगती हो बड़ी बड़ी-
अब जागो तुम आंखे खोलो-
और हमारे संग खेलो...
Posted on: Jan 06, 2021. Tags: DANTEWADA CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय घोटाले को लेकर आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
सुभाष यादव बता रहे हैं कि दंतेवाड़ा में शौचालय को लेकर घोटाला हुआ है, इसकी जानकारी उन्होंने RTI से प्राप्त की और जिला CEO को जानकारी दी लेकिन उन्होंने इसमे कोई कारवाही नहीं की, उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, इस मामले में ममता राना और देवेंद्र झाड़ी जो जिला समन्वयक है इनके शामिल होने की आशंका है, अधिकारी सही से जवाब नहीं दे रहे हैं उनकी बात को ध्यान नहीं देते, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से संदेश दे रहे हैं और सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि मामले की जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9399561710.
Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG DANTEWADA PROBLEM SONG SUBHASH POYAM VICTIMS REGISTER
मेरे मामाजी के गाँव में, छोटी सी बिलैया रे...कविता-
गीदम, जिला-दंतेवाडा, दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनामिका कश्यप, समीरा और ओमेश्वरी कश्यप एक कविता सुना रहे हैं :
मेरे मामाजी के गाँव में, छोटी सी बिलैया रे-
मोटी सी बिलैया रे-
चुपके-चुपके आती है, सारा दूध पी जाती है-
चाटे वो मलैया रे-
चार छोटे-छोटे पाँव उसके, छोटी सी पुछैया रे-
मेरे मामाजी के गाँव में, छोटी सी बिलैया रे...
Posted on: Nov 11, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DANTEWADA POEM SONG VICTIMS REGISTER
दोसो याबता सोनो नैना रो बजाले...गीत-
जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कवासी कमलू राम कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
दोसो याबता सोनो नैना रो बजाले-
लके कोजो जाना सेंदो बेकर मिलीले-
संग सोरो बेगा चोरे कोजे आय मारे-
तोजे गोरो दंतो सामे जैबो नारा वारे-
मोचो कोचे बामा नाजे नरसिंह रुपे-
बाम नाजे परशुराम श्री राम स्वरूपे-
दोसो याबता सोनो नैना रो बजाले...
