मेरे बड़े पिता जी 60 साल से अधिक साल हो रहे है, और देख नहीं पाते हैं उन्हें आज तक पेंशन नहीं मिला रहा

ग्राम-आडमोपारा वॉर्ड नंबर 07, पंचायत-कोड़ेनार न. 1, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुक्कू कर्मा बता रहे हैं कि उनके पिता कि उम्र 60 साल से अधिक हो रहे है और वे देख नहीं पाते हैं| उन्हें आज तक पेंशन नहीं मिला हैं| सरपंच-सचिव को कई बार बताये हैं, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उनका कहना हैं कि पेंशन मिल जाता तो मदद हो जाती। कृपया उन्हें मदद करें: सीईओ@9406016762, संपर्क नंबर@8817803830.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM SUKKU KARMA

ग्राम बुरुंगपाल गायता पारा जिला बस्तर(छत्तीसगढ़) पेंशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-बुरुंगपाल गायता पारा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से अड़मो राम बता रहे हैं कि उनके घर परिवार में कोई नहीं हैं, वे आकेले रहते हैं। सरकार से उन्हें पेशन नहीं मिल रहा हैं उन्होंने कई बार सरपंच या सचिव को आवेदन दिया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करने की सहयोग करें!

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: AADMORAM BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM

विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयाराम बता रहे हैं
की इनके उम्र 70 साल हो गया है, वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, वे लोग काम नहीं कर पातें हैं, जो कि शासन के तरफ से वृद्धा पेंशन मिलना चाहियें, सरपंच मोहदय जी को आवेदन दे चुके है,फिर भी नहीं हो पा रही है, उन्होंने सचिव को बोले हैं लेकिन अभी तक नही मिला हैं इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिए गयें नंबरों पर बात कर के वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7647829732, सीईओ@@8889251366.

Posted on: Aug 02, 2021. Tags: BASTAR CG DYARAM LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM

Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-धुरली, ब्लाक-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मानो तेलाम बता रहें हैं विधवा पेंशन नही मिल रहा था उसके संबंध में सीजीनेट स्वर में 2 महीने पहले एक संदेश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके विधवा पेंशन मिलना चालू हो गया है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क@7067071428. GT

Posted on: May 01, 2021. Tags: CG DANTEWADA IMPACT MANO TERLAM PENSION

350 रुपये मासिक पेंशन मिलता है, लॉकडाउन के समय विशेष और बाद में भी इसे बढ़ाना चाहिए...

ग्राम-पेंड्रावन, तहसील-धमधा, जिला -दुर्ग (छत्तीसगढ़) से श्री यादव बता रहे हैं कि सरकार से विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन 350 रुपये प्रति माह मिलता है जो उनके लिये बहुत कम है लेकिन शासन उन पर ध्यान नहीं दे रही है, लॉकडाउन में सभी को परेशान हो रही है, बढ़ती मंहगाई के कारण सभी को चिंता है कि उनका जीवन यापन कैसे होगा इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार को संदेश दे रहे हैं कि सरकार उनकी समस्या को ध्यान दे और पेंशन बढाई जाये| विशेष रूप से लॉकडाउन के समय सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए जब कोई काम भी नहीं कर पा रहा है दिव्यांगों को प्रति माह 10 किलो चावल दिया जाता है वह भी बढ़ाना चाहिए | संपर्क नंबर@9755728847. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG DURG PENSION SONG VICTIMS REGISTER YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »