लॉकडाउन में फंसे हैं, हम लोगो तक सरकार की सुविधा नहीं पहुंची है कृपया मदद करें...
खराडी, पुणे (महाराष्ट्र) से ओमकार धुर्वे बता रहे हैं वे जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और अभी लॉक डाउन में फंसे हैं उनके साथ 11 लोग हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, 3 माह से वहां रह रहे हैं, कंपनी के तरफ से रहने की सुविधा दी गयी है, खाने की व्यवस्था नहीं दी गयी है, अपने से भोजन व्यवस्था कर रहे हैं, पैसे ख़त्म हो चुके हैं दिक्कत हो रही है, इस स्थिती में सरकार जो व्यवस्था दे रही है उन तक नहीं पहुंची है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7389054239. (165087)
Posted on: Apr 18, 2020. Tags: BABULAL NETI CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
हेल्पलाइन नंबर पर बात कर चुके हैं कोई जवाब नहीं आया है, खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें-
यादोंहाली, अतिबेली रोड, बैंगलोर, पिन कोड 562107 (कर्नाटक) से चंद्रबली सिंह द्विवेदी बता रहे हैं वे लॉक डाउन में फंसे हैं, चंद्रबली अनूपपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं, बैंगलोर काम करने के लिये गये थे, उनका कहना है जो पैसा पास था ख़त्म हो गया है, खाने की व्यवस्था नहीं है, उन्होंने मदद के लिये हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया है लेकिन अभी तक मदद नहीं मिली है, उनके साथ 20 लोग हैं, खाने की सुविधा न होने से परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / चंद्रबली@8966093881, हेमराज सिंह@9644569224. (165051)
Posted on: Apr 18, 2020. Tags: BABULAL NETI BENGALURU CORONA PROBLEM KARNATAKA SONG VICTIMS REGISTER
कई दिनों से लॉक डाउन में फंसे हैं, उधार लेकर खाना व्यवस्था करते हैं, राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-ओदरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से लक्ष्मण सिंह मसराम बता रहे हैं कि वे अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं वे उमरिया जिले के ओदरी गाँव में क्रेसर में काम करते हैं, लॉक डाउन के कारण काम बंद है, दूकान से उधार लेकर भोजन व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / लक्ष्मण सिंग@7067886894.
Posted on: Apr 17, 2020. Tags: BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP PDS SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
काम करने आये थे लेकिन कर्फ्यू के कारण काम बंद है और खाने की समस्या हो रही है...मदद की अपील-
ग्राम-बोड्डीया, पंचायत-धिरौल, जनपद-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे बता रहे हैं कि वे डिंडौरी जिले के कुटेरी दादर गाँव के निवासी हैं, वे बोड्डीया गाँव में
अपने बच्चे के साथ काम करने आये थे, तो कोरोना के कारण कर्फु लग गया है, जिसके कारण काम नहीं मिल रहा है और कोई व्यवस्था नहीं हो रहा है, स्थिती ये है कि रहने के लिये आसरा तो मिल गया है लेकिन खाने की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / संत कुमार धुर्वे@8815711686.
Posted on: Apr 17, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
काम करने आये थे, लॉक डाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-सेमन पल्ली, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से संजू देशराज बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन के कारण वहां फंसे हैं वे बालाघाट जिले के निवासी हैं, 2 माह पहले काम करने के लिये आये थे, उनका कहना है उन्हें रहने खाने की दिक्कत हो रही है और घर में स्थिती ठीक नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@7587154471. (164983)

