हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार 01, बोंजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमली वट्टी बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है हैंडपंप लगा है, पर 400 मीटर दूर में है, वहां 12 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें हैं, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, दिए गए नंबरों से बात करके हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587241963, सरपंच@88158601015.
Posted on: Dec 05, 2021. Tags: BASTAR CG KAMALI LOHANDIGUDA MICHNAR PROBLEM WATER WATTI
पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुरलीधर कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में स्टेम डैम बना था| लेकिन कुछ दिनों से टूट गया है, ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406342315,
Posted on: Dec 05, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA MURALIDHAR KASHYAP PROBLEM TIRTHGADH
नाली नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
मालती कश्यप ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनकें छोटे पारा नाली की बहुत समस्या है, बता रहे हैं कि उनका घर रोड के पास है और आस पास से पानी उनके घर के अन्दर घुस जाता हैं| घर का पूरा समान ख़राब हो रहा है। इस के लिए उनके घर से नाला बनवाने के लिए कई बार कोशिश किये हैं, पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@7587079642, सचिव@9406109629, सरपंच@7723961119.
Posted on: Dec 03, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KAKNAR MALTI KASHYAP NALI PROBLEM
हिरनु का लांदा फुला-फुला...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमली एक गोंडी गीत सुना रहे हैं,
हिरनु का लांदा फुला-फुला-
पांच हजार पैसा हिता-
नॉन बता किता नॉन बता किता-
हिरनु का लांदा फुला-फुला-
Posted on: Dec 02, 2021. Tags: BADE KILEPAL BASTANAR BASTAR CG GONDI KUMALI SONG
हमारे गांव में रोड नहीं बना है, बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है,
ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रभुनाथ ठाकुर बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, गाड़ी मोटर नही चल पाती है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479157295, कलेक्टर@8458956694.
