1 साल पहले नरेगा के तहत पुल, सड़क बनाए लेकिन आज तक मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, मदद करें...
पोड़यामीपारा, ग्राम-सर्गीगुड़ा, पंचायत- लालागुड़ा, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर, छतीसगढ़ से रानू पोड़यामी बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत 50 लोगों ने काम कर के पुलिया, डबरी और रोड निर्माण किया था। लेकिन एक साल हो जाने के बावजूद उनके मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर मजदूरी दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति- 8305195685, सरपंच- 9770486826, सचिव- 9406069269, रोजगार सहायक- 7489297080, CEO- 9406016762, कलेक्टर- 888956694.
Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG LABOUR LALAGUDA NREGA PAYMENT PROBLEM RANU PODIYAMI WAGES
गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में गाड़ी नही चल पाती है,
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, 03 (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भागीरथ यादव बता रहें हैं उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में गाड़ी नही चल पाती है, कीचड़ हो जाता हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@7587020954, सरपंच@9407962439, सचिव@9408073934.
Posted on: Sep 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BHAGEERATH YADAV CG ROAD
50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू पोड़ीयामी बता रहे हैं कि 6 महीने पहले 50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, उनको आज तक उसका भत्ता नहीं मिला है। पूछने से कहते हैं कुछ दिन के बाद मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिये इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8305195685. सरपंच@9770486826. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY NREGA PROBLEM RAANU PODIYAMI WAGE WAGES
पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 सलवा जुडूम के समय उनके माता-पिता को नक्सलियों ने मार दियें...
ग्राम पंचायत-उशुर बेलगाम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से नागेष सोड़ी पिता सोमड़ू बता रहा हैं, 2005 सलवा जुडूम के समय उनके माता-पिता को नक्सलियों ने मार दियें| फिर 2007 में डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर में आकर रह रहे है| घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6265730388.
Posted on: Jul 21, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NAGESH SODI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों ने घेर कर मार दियें, कृप्या मदद करें...
ग्राम पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भागेश्वरी मांझी पति विजय मांझी बता रहे हैं, उनके ससुर जी रामेश्वर मांझी पहले जनपद सदस्य में थे| जब वे खेत से काम करवा के आ रहे थे उस समय उनको नक्सालियों ने घेर लिए| और उनके पत्नी को घर भेज दियें| और उनको मार के फेक दियें| उस समय बहुत परेशान हुयें| उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिली है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587759278.
