एक साल पहले तालाब गहरीकरण का काम किये थे, पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नंदकुमारी, रूपा और उनके साथी जो उनके साथ रोजगार गारंटी योजना में तालाब गहरीकरण का काम किये थे, बता रहे हैं, उन्हें एक साल से मजदूरी का पैसा नहीं मिला है, आवेदन करने पर उन्हें आज कल बोलकर गुमराह किया जाता है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : मुख्य कार्यपालन अधिकारी@7974539283, सचिव@8319568146. संपर्क नंबर@8827167113.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

3 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से रूपा बता रही हैं, उन्हें 3 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, वे मजदूरी कर जीवन यापन कर रही हैं, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं, जिससे उन्हें दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@8319568146, मुख्य कार्यपालन अधिकारी@7974539283. संपर्क नंबर@8827167113.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

जमीन पट्टा के लिये आवेदन देते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-पोलावारम, पंचायत-वेपालागड्डा, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम तेलंगाना से पोडियम शिवशंकर बता रहे हैं, हम काफ़ी सालों से रह रहे हैं, लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है, हमारे गाँव में एक एक आदमी के पास 2,3 एकड़ जमीन है, इस समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे है, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9989753825. संपर्क नंबर@9951326011.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA KUMAR PODIAM PROBLEM TELANGANA

20 साल से जमीन पट्टा के लिये आवेदन कर रहे हैं, सुनवाई नहीं होती..मदद की अपील-

ग्राम-पालवेंचा, पंचायत-दंतालबोर, तहसील-बुरगुमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से अशोका बता रहे है, हम छत्तीसगढ़ से सल्वा जूडुम के समय डर से तेलंगाना में आकार बसे थे, तब से रह रहे हैं, 20साल हो चुके हैं, छत्तीसगढ़ में सल्वा जूडुम के कारण मारना, घरों को जलाने जैसी समस्या के करण अपने जगह को छोड़ दिये, उन्होंने कई बार भूमि पट्टा के लिये आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं , दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9490157005. संपर्क नंबर@9347102990.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: PROBLEM TELANGANA VAMJAM SURESH

20 साल से गाँव में बिजली नहीं है, समस्या का निराकरण नहीं हुआ...कृपया मदद करें-

ग्राम-सीतारामपुरम, तहसील-बुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से पोज्जे मडावी बता रहे हैं, गाँव में 36 घर है, वे 20 साल से वहां जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन आज तक गाँव में बिजली नहीं है, जिसके कारण लोगों को रात में सांप-बिच्छू का भय बना रहता है, कई बार जहरीले जीव के काटने की घटना हो चुकी है, बिजली नही होने के कारण कई ऐसी समस्या आती है, तेलंगाना सरकार को सौर उर्जा बिजली के लिये अपील किये हैं, पर कोई निराकरण नहीं हो रहा है, इसलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है : PO@9490157005. संपर्क नंबर@8688088244.

Posted on: Sep 21, 2019. Tags: BHADRADI KOTHGUDEM MADAVI HIRESH PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »