अधिकारी ने दूसरे के नाम की पट्टे की जमीन, परेशान परिवार ने लगाई गुहार...
ग्राम पंचायत-जोलगी, वार्ड क्रमांक 1, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव बता रहे हैं, पट्टे की भूमि जो उनके पिता सुकलाल के नाम पर थी, जिसका पट्टा उनके पास है लेकिन पटवारी द्वारा दूसरे के नाम पर भूमि कर दी गयी है, उनके पिता सुकलाल की मृत्यु 2004 मे बीमारी के कारण हो चुकी है| भूमि उनके परिवार के सदस्य के नाम पर होनी चाहिये लेकिन भईयालाल भूटिया के नाम पर पट्टा बना दिया गया है, वे इसके लिये कई बार कार्यालय मे आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें: संपर्क नंबर@9977741285॰ तहसीलदार@9926131044, 7999716306, उपसरपंच@9617874488, सरपंच@8462944067, पटवारी@8319974048,
कलेक्टर@9425253531, विधायक@9926117198. (184195)
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: AMRITLAL YADAV CG KORIYA PROBLEM
जादा मीठा खाना नहीं...गीत-
राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
जादा मीठा खाना नहीं-
फिर पीछे पछताना नहीं-
चीनी रोगी हो जाओगे-
हाय हाय मे ही खो जाओगे-
गोलियो को खाओ चावल मत खा-
परहेज मे फिर जीवन बिता...
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV
बहोत सो चुकी अब तो जागो...गीत-
बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बहोत सो चुकी अब तो जागो-
ओ नारी कल्याणी-
परिवर्तन के स्वर मे भर दो-
निज गौरव की वाणी-
बन कौशिल्या आज देश को-
और सुने न बनकर फिर से-
सीता की संतान दो-
भारत माता मांग रही है वापस फिर से शान दो...
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद छात्रावास खुल गया है....
ग्राम-धुम्मा, पोस्ट बघउ, तहसील-चीरहट, जिला-सीधी मध्यप्रदेश से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे है कि वे रीवा में पढाई करते है और छात्रावास बंद था | छात्रावास खुल नहीं रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 25 दिन पहले एक संदेश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 8 मार्च को छात्रावास खुल गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9890148101 Id (185298)
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL IMPACT STORY
चुटकुला
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट श्रोता अनमोल कुमार चंद्राकर एक चुटकुला सुना रहे हैं|
घर में चोरी हुई थी इसलिये कुत्ता पाला था लेकिन कुत्ता ही चोरी हो गया|
अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|(AR)
