निबिया के पेड़ बलकिया लकी डोलय...सावन गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) सुषमा एक गीत सुनवा रही हैं:
निबिया के पेड़ बलकिया लकी डोलय-
पै कउनो बेटी सामन मा ससुर बाह रे सामलिया-
माया जो होती सयनती बुलवती-
बै बापा जी का कठिन कलेजवा-
अरे सामलिया-
निबिया के पेड़ बलकिया लकी डोलय-
पै कउनो बेटी सामन मा ससुर बाह रे सामलिया... (AR)
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: DONGARPUR EDUCATION PRAKASH MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER
कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक सावन गीत सुना रही हैं:
कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया-
कौन रंग न-
ननदी तोहरे बिरनमा कउन रंग न-
लाल रंग मुंगवा सुफेद रंग मोतिया-
समल रंग न-
ननदी तोहरे बिरनमा समल रंग न-
गिरी गये मुंगवा छितराय गये मोतिया... (AR)
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (छोटा जादूगर)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज सुनिए कहानी छोटा जादूगर| इसके लेखक हैं जयशंकर प्रसाद | आवाज़ है IIT दिल्ली की शोध छात्रा साथी तनूजा निगम की| इसे हमने अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका ‘कोंपल’ से साभार लिया है| आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
रोड की समस्या आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-देवरी, घोघरा टोला, पोस्ट-लमतरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह गाँव में रोड की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी गोविंद सिंह मरावी, सरवन सिंह ध्रुव, सुंदर सिंह मरावी बता रहे हैं कि रोड ख़राब है, 4 किलोमीटर रोड ख़राब है, आने में दिक्कत हो रही है, इस संबंध में निवासी आवेदन दे चुके हैं लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8959747883, विधायक@9425898329, कलेक्टर@7659222400. संपर्क नंबर@8104422872. (172051) (AR)
