ये मोला निक लागे मईया, लाली-लाली चुनरी हा तोर...
जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश कुमार केवट एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये मोला निक लागे मईया,लाली-लाली चुनरी हा तोर-चैत के महीना लगे हे मेला ओ-
सब भक्तन ला बुला थस मईया-
तोरे से दूरा ओ- ये मोला निक लागे मईया,लाली-लाली चुनरी हा तोर...(AR)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG SONG SONG
गाँव में लोग खेती पर निर्भर हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं...
ग्राम पंचायत-नेलवाड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल गाँव के निवासियों से
खेती पर चर्चा कर रहे हैं, निवासी शुद्दूराम सोरी अपने खेत में धान, उड़द, कुल्ती, कोसरा, मक्का की खेती करते हैं| आयतुराम राम और उनके साथी बता रहे हैं, पहले देशी फसल उगाते थे अब सरकार बीजो की खेती करना शुरु किये हैं| खाद के लिये रासायनिक और जैविक दोनों का प्रयोग करते हैं| निवासी खेती पर निर्भर हैं| खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं|
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BABULAL NETI CG NARAYANPUR STORY
संगवारी रे तन मोर भये हे जिंदा लास रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है “संगवारी रे तन मोर भये हे जिंदा लास रे” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG SONG SONG
ब्रेल लिपि अंग्रेजी वर्णमाला
भिलाई (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर ब्रेल लिपि के बारे में बताते हुये| अंग्रेजी वर्णमाला सुना रहे हैं| अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: EDUCATION
वनांचल स्वर: वन वनवासी और शासन...
ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) नवल सिंह सोरी बताते हैं साजा के पेड़ से हम लोग पूजा करते हैं। सरई के पेड़ से धूप निकलते हैं। महुआ से शराब बनाते हैं। टोरी का तैल बनाते हैं और दिया भी जलाते हैं। धनेली में जंगल की स्थिति बहुत खराब है। हम लोगो ने सब पेड़ों को बचा कर रखा हुआ था लेकिन शासन उसको काट कर ले जा रहा है, हरे पेड़ो को भी काट रहे हैं जैसे सागौन, कर्रा जब यह बड़े हो जाते हैं तो इनसे बल्लियां बनाई जाट हैं। वनवासी वृक्षारोपण भी करते हैं, और वो यह भी कहते है जल, जंगल और जमीन बचाओ। वृक्षारोपण करते और वनों की रक्षा भी।(RM)
