तोला बंदत हौं दिन-रात, वो मोर धरती मैया जय होवे तोर...छत्तीसगढ़ी प्रकृति गीत
ग्राम-भुकभुका, पोस्ट-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) से धंसू छत्तीसगढ़ी भाषा में एक प्रकृति गीत सुना रहे हैं:
तोला बंदत हों दिन-रात-
वो मोर धरती मैया ऐ मोर सोन चिरैया जय होवे तोर-
सूत उठ के बड़े बिहनिया तोरे चे पैयां लागों-
तोरे चे पैयां लागों वो दाई तोरे चे पैयां लागों-
शुरू जोत के करों आरती डंडा शरण पखारों...
Posted on: Aug 31, 2018. Tags: BILASPUR CG CHHATTISGARHI DHANSU SONG VICTIMS REGISTER
ऐ सरस्वती मईया ओ दाई ओ, ऐ मोर अम्बे मईया ओ दाई ओ...छत्तीसगढ़ी वंदना गीत
ग्राम-मनोरा, पोस्ट-गुरसी, थाना-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से राजवीर एक छत्तीसगढ़ी वंदना गीत सुना रहे हैं:
ऐ सरस्वती मईया ओ दाई ओ-
ऐ मोर अम्बे मईया ओ दाई-
सांज सकारे मोर कितनो घरी माँ-
कन्ठ बिराजे मईया ओ दाई-
हंस सवारी मोरे सरस्वती मईया ओ-
सिंह सवारी दुर्गा मईया ओ...
Posted on: Aug 31, 2018. Tags: ANUPPUR CHHATTISGARHI MP RAJVEER SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने मनरेगा में 2015-16 में काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है...
ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से चैनसिंह मरकाम और सुरेश बता रहे है कि मनरेगा के तहत समतलीकरण में 2015-16 में 4 दिन काम किये है रजिस्टर में 5 दिन का हाजरी लगाये है| 3 साल हो गया है लेकिन अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं मिला है उसके लिए रोजगार सहायक को जानकारी दिया लेकिन आज तक नही मिला है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@07752223644, सरपंच@7697507040, रोजगार सहायक@9575270648, डाकिया@8462000920, C.E.O.@7693915855. पतराज मरकाम@8959903256.
Posted on: Aug 31, 2018. Tags: BILASPUR CG CHHATTISGARH NREGA PATRAJ MARKAM PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER
संविधान जलाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन: आरक्षण ने दबे कुचलों को आगे आने मौक़ा दिया है...
मुज़फ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार को जन आन्दोलनों के राष्ट्रीय समन्वय के कार्यकर्ता शाहिद कमाल बता रहे है कि 9 अगस्त को जंतर मंतर दिल्ली में कुछ जातिवादी और आरक्षण विरोधी समूहों द्वारा संविधान जलाने की घटना को लेकर पूरे देश में संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया है l कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आरक्षण का विरोध और संवैधानिक अधिकारों का हनन करना बंद किया जाये साथ ही सरकार के लोग संविधान की शपथ लेने के बाद संविधान के खिलाफ बयानबाज़ी करते रहते है जिससे संविधान बिरोधी ताकतों को आगे बढने में सहयोग मिलता है आरक्षण ने दबे कुचले लोगों को आगे आने का मौक़ा दिया है संविधान के इस प्रावधान का हम समर्थन करते हैं
Posted on: Aug 31, 2018. Tags: BIHAR HINDI MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सुधा भारद्वाज हमारी वकील, सामाजिक कार्यकर्ता को मदद नहीं कर सकते तो उनको बदनाम न करें...
भागीरथी वर्मा रायपुर छतीसगढ़ से बता रहे है सामाजिक कार्यकर्ता सह वकील सुधा भारद्वाज को पूना पुलिस द्वारा 28 अगस्त 2018 को दिल्ली से उन्हें माओवादी बताकर गिरफ्तार किया गया है l सुधा भारद्वाज एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो गरीब मजदूर आदिवासियो के लिए न्यायालयों में मुक़दमे लड़ते आ रही है पूंजीपतियो के खिलाफ,साथ ही वे छत्तीसगढ़ PUCL की महासचिव भी है l मजदूरो के हित में उन्होंने लेबर कोर्ट दुर्ग, बिलासपुर हाईकोर्ट में मजदूरो के पक्ष में मुकदमा लड़ कर जीत दिलाई है और मजदूरो को काम में वापस लौटाया है, ऐसे सामाजिक लोगो के विरुद्ध सरकार काम कर रही है जिसकी हम निंदा करते है और सरकार के काम का विरोध करते है और जब तक उनको रिहा नहीं किया जायेगा तब तक विरोध जारी रहेगा l
