नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामवासी, कृपया मदद करें-
ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फूल सिंह करंगा, सुखराम पोटाई, बजारुराम दुग्गा और पवन करंगा बता रहे हैं, कोह्कापारा मोहल्ला में हैण्डपंप खराब है, जिससे पेय जल की समस्या हो रही है ग्रामीण नदी का पानी पीने को मजबूर हैं, नदी का पानी पीने से लोगो को सर्दी, जुकाम, मलेरिया जैसी बीमारी हो रही है, समस्या को लेकार उन्होंने सचिव, सरपंच और संबंधित अधिकारीयों को आवेदन किया लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर सहयोग करें : रामसिंह मंडावी (सरपंच)@9406413554. संतूराम सोरी(सचिव)@9406079559, जिला कलेक्टर@9425205569. संपर्क नंबर@9691204016.
Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
लोग उबड़ खाबड़ रोड से परेशान हैं, आवेदन करते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती-
ग्राम-चिंतकुंटा, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से चिंतकुंटा गाँव बड़ा आदमी रोड समस्या के बारे में बता रहे हैं| इस जगह पर कई वर्ष बिट गया पर अभी तक तेलंगाना सरकार कोई रोड़ नही बनाए जिसे आने-जाने में कई दिक्कतों का सम्सना करना पड़ता है आपातकालीन स्थिति एबुलेंस बुलाने पर गाँव तक नही आ पाते यह एक और भीकारण बन जाता है इस रोड की समस्या को कई बार अधिकारीयों के पास किये पर इसलिए सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्इया को निराकरण कराने में मदद करें. सरपंच@9849239765. संपर्क@9502672479.
Posted on: Oct 11, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM CHINTAKUNTA PROBLEM TELANGANA
गाँव में 3 किलोमीटर रोड़ खराब है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते-
ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फूल सिंह करंगा, सुखराम पोटाई, बजारुराम दुग्गा, पवन करंगा बता रहे हैं, पंचायत देवगांव से करीब 3 किलोमीटर तेरदुल तक रोड ख़राब है आने जाने में बड़ी समस्या होती है, बताया जा रहा है कि समस्या करीब 10 साल से है, सचिव सरपंच को आवेदन किये पर कोई कार्यवाही नही किये इसलिये निवासी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरो पर बात कर कर समस्या को हल कराने में मदद करें : रामसिंग मंडावी (सरपंच)@9406413554. संतूराम सोरी (सचिव)@9406079559. जिला कलेक्टर@9425205569. संपर्क नंबर@691204016.
Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से शौचालय अधूरा पड़ा है अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते-
ग्राम-तेरदुल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता बाई पोयाम और शिवराम बता रहे हैं उनके घर में शौचालय की समस्या है, योजना के तरफ से उनके नाम से शौचालय निर्माण के लिये आया था, जिस पर काम हुआ है लेकिन दरवाजा और ढ़क्कन नहीं लगा है, मजदूरी का जो पैसा मिलना था वो भी उन्हें नहीं मिला है| शौचालय 2 साल से अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरिता बाई पोयाम@9406572338. सरपंच@9406413554, सचिव@9406079559.
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जमीन पट्टा के लिए कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं...मदद की अपील-
ग्राम-पालेवांगु,पंचायत-गुंडालापाड, तहसील-मुलकालापल्ली, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से वंजम उंगा जमीन पट्टा से जुडी समस्या बता रहा है. हमारे इस गाँव को बसे कई साल हो रहे हैं इस जगह पर अभी तक जमीन का पट्टा नही मिला है| इस समस्या को अर्थात जमीन पट्टा बनवाने के लिए अधिकारीयों के पास कई बार आवेदन किये परन्तु कोई सुनवाई नही कर रहे है इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें. सरपंच@6063568606. पीओ@9490157005. कलेक्टर@9440366555. ग्रामीण @7993543529.
