धरती दाई के सपूत बेटा...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
धरती दाई के सपूत बेटा-
हावन नेचर से अड़ीहा-
कईथे गा मोला छात्तिसगढ़िहा-
हवन गा सबले बढिहा-
कर्मा,ददरिया,सुआ,पंक्षी-
इहाँ के पहचान-
धान के कटोरा कईथे,येखर छत्तीसगढ़ हे नाम...(AR)
Posted on: Feb 15, 2021. Tags: CG SONG
चुटकुला :मिंटू कल परीक्षा है और मैंने कुछ नही लिखा
बीकानेर (राजस्थान) से नारायण एक चुटकुला सुना रहे हैं |
एक दिन दो दोस्त, चिंटू और मिंटू बैठे थे तो
चिंटू, ने कहा मिंटू कल परीक्षा है और मैंने कुछ नही लिखा
मिंटू,ओह तब तो बहोत परेशानी की बात है टीचर सोचेगें की
हम दोनों एक दूसरे की नक़ल की है|(AR)
Posted on: Feb 15, 2021. Tags: CHUTKULA SONG
वनांचल स्वर: इनकी ग्राम पंचायत में कोई भी आश्रित ग्राम नहीं है-
ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि उनके गांव से सभी लोग जंगल पर आश्रित हैं। इनकी ग्राम पंचायत में कोई भी आश्रित ग्राम नहीं है।
उनके गांव में हलबा और गोंड जनजाति के लोग रहते हैं। संपर्क@8839492918. (185603) GT
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR
वनांचल स्वर- लॉकडाउन में दिया वन ने साथ...
ग्राम-चाहचड़, तहसील-दुर्गुकोंद्ल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतराम सलाम बताते हैं कि लॉकडाउन के समय जीवनयापन करना मुश्किल था, भोजन उपलब्ध नहीं था बहुत तकलीफ थी। महुआ ही था उसी से दो तीन प्रकार की चीज़ जैसे लाटा भूंज, और सब्जी बनाकर उसमें सरई का बीज डालते थे। जब महुआ खत्म होने लगा तब कोलियारी, हवाली भाजी, खट्टा भाजी बनाया जाता था। जब नमक, मिर्च खत्म होने लगा तब व्यापारी से बात करके गांव में उपलब्ध करवाया गया। हम लोगों ने हर्रा, बेहड़ा खाया और काफी सारे बच भी गया था, तब हमने व्यापारियों को गांव बुलाकर बेच दिया। हमें जो पैसे मील थे उनसे हमने जरूरत का सामान खरीदा। हम लोग जंगल से भाजी, चेरोटा, करोल, बांस और कढ़ी का छोटा छोटा पौधा लेकर आए।
संपर्क@7647070617. (185579) GT
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER SANTRAM SALAM VANANCHAL SWARA
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
राजेश जुमे जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
