तोर कितना करू बखान ओ मोर सरस्वती मईया जय होवय तोर...वंदना गीत
ग्राम-मनोरा, पोस्ट-कुर्सी, थाना-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से राजवीर एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तोर कितना करव बखान ओ-
मोर सरस्वती मईया जय होवय तोर-
मोर अम्बे मईया जय होवय तोर-
आवत अँगना बटोरव मईया-
तोरेच गुन ला गाव ओ-
जन्म देवइया कर्म लिखइया...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: ANUPPUR MP RAJVEER RELIGIOUS SONG VICTIMS REGISTER
100 में 70 आदमी फिलहाल जब नाशाद है, दिल में रख के हाथ कहिये देश क्या आज़ाद है?
भरत लाल मानिकपुरी कुछ पंक्तिओं से अपनी बात को कह रहे है:
100 में 70 आदमी फिलहाल जब नाशाद है, तो दिल में रख के हाथ कहिये देश क्या आजाद है?
कोठियों से मुल्क की सम्पन्नता मत आंकिये, असली हिंदुस्तान तो फुटपाथ पर आबाद है – ये घरती क्या आसमां भी हिल जायेगा-हर पत्थरों पर फूल कोई खिल जायेगा-
एक बार मेरे यार दिल में बसा ले सत्य गुरु को-इन्सान क्या, खुदा भी तुझे मिल जायेगा-
गाँधी के सिद्धांतों को जेल हो गई-राजनीति बेवकूफी भरा खेल हो गई-
सत्ता के विधाता धन के संतरी हो गये-डाकू और गुंडे देखो मंत्री हो गए-
अगर तुम्हारे ह्रदय में जीवन में प्रकाश चाहिए-तो दिल में गाँधी और हांथों में सुभाष चाहिए...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: BHARATLAL MANIKPURI CG POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तिरंगा हिमालय से लहराए...देशभक्ति गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
तिरंगा हिमालय से लहराए-
तिरंगा हिमालय से लहराए-
बाबू जी जब गोली खाए-
वीर जवानों ने जब उम्र गवाएं-
करके प्राण निछावर पाएं...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG DESHBHAKTI DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तोला देहु रे देहु मुंडरी बनवा के नागमडी...सरगुजिहा गीत
ग्राम-बगडा, थाना+तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवानंद एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं:
मोला माय हाय कैसे, मोरे संगवारी रे-
तोला देहु रे देहु मुंडरी बनवा के नागमडी-
अरे अनमोल रत्न तोरे देह माँ सजा दों-
होयें ना कभी जो कर के दिखा दों-
तोला सजा देहु रे जैसे मोरे सोनपरी रे-
माथे के बिंदी में चंदा मंगा दो-
हाथे के कंगना में तारा सजा दो...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG DEVANAND PRATAPPUR SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम सभी को सर्दी जुकाम या नजला का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि 250 ग्राम दूध, 1 चम्मच हल्दी का चूर्ण, 50 ग्राम गुड़, 12 नग तुलसी पत्ती, 6 नग काली मिर्च ये सब को पीसकर चूर्ण बना ले, 1 पाव दूध में इसे उबाले और उबाल कर इसको गुनगुना रहते हुए रात में सोने के पहले सेवन करे, इससे सर्दी, जुकाम, नजला हल्का बुखार आदि में लाभ होता हैं| ठंडी चीजों के सेवन से बचे तथा नशा न करें | इस तरह हम अपने आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से स्वस्थ रह सकते हैं यदि हम उनके गुणों के बारे में जाने और इस तरह पैसे की भी बचत कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर @9111061399
