स्वास्थ्य स्वर : माहवारी में होने वाली समस्या या गड़बड़ी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी महिलाओं को होने वाली माहवारी में गड़बड़ी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अशोक की छाल 250 ग्राम, गूलर के फल 250 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम, पलास के फल 250 सभी को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद चावल के धुले पानी से सेवन करें | भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें| खटाई का प्रयोग न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गढ़िहा के बाबा रे, गढ़िहा के बाबा हो...भजन गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनबहोर केवट अपने साथियों के साथ एक संगीतमय भजन गीत सुना रहे हैं :
गढ़िहा के बाबा रे, गढ़िहा के बाबा हो-
पावन होगे धाम ये गढ़िहा के बाबा हो-
छुलकारी के गढ़िहा मा बिराजे दुर्गा दाई हो-
बिराजे दुर्गा दाई-
पूजा करे आवथे नर-नारी मोर भाई-
जी ये नर नारी मोर भाई...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ANUPPUR MANBAHOR KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सनाय की पत्ती 10 ग्राम, पानी 1 पाव, शक्कर 10 ग्राम इकट्ठा कर लें |
विधि : पानी में सनाय की पत्ती और शक्कर मिलाकर चाय जैसा उबालें| गुनगुना रहने पर उसका उपयोग करें| एक-एक कप चाय जैसा लगातार तीन दिन तक सेवन कर सकते हैं| गर्म पानी का सेवन करें और गर्म पानी से नहायें| 3 दिन तक लगातार दाल चावल की खिचड़ी खायें| इस प्रक्रिया को 6 माह में एक बार करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गड़े हवे गढ़िहा मा झुलेना, झुलेना दाई झुलत हो...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनबहोर केवट एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
गड़े हवे गढ़िहा मा झुलेना, झुलेना दाई झुलत हो-
काहे के झुलेना गढ़िहा मा गड़े हे-
काहे के लगे ओमा डोर-
सोन के झुलना गढ़िहा मा गड़े हे-
सोने लगे हवय ओमा डोर, झुलेना दाई गढ़िहा मा गड़े हे...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ANUPPUR MANBAHOR KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...गीत-

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
पुन चिरई बोले राती, चिरई बोले राती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती-
नई करों चिल्हिर चाल्हर रात के बहाती-
तोर मोर भेट होगे नरवा के नहाती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »